आज का राशिफल, 29 September, 2022

आज का राशिफल, 29 September, 2022

Today’s Horoscope (29 September, 2022)

पढ़ें 29, सितंबर 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। जो लोग रोजगार की दिशा में तलाश कर रहे हैं,

आज उसमें वह सफलता हासिल करेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने व्यवसाय में यदि किसी नई योजना को चालू करेंगे, तो वह आपके लिए फलीभूत होगी।

किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है लेकिन इसमें आपको वाहन की खराबी के कारण कुछ धन व्यय करना पड़ सकता है।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए मध्यमरूप से फलदायक रहेगा। आपको अपने किसी मित्र के सहयोग से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

विद्यार्थियों की आज तरक्की के योग बन रहे हैं। किसी सहयोगी के कारण आज आपको विश्वासघात का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपकी महत्वकाक्षाओ की पूर्ति का दिन रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की वाणी में आज कठोरता आएगी,

जिससे उनके रिश्तो में भी दरार पड़ सकती है। आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज सफलता हासिल होगी।

आज आपके पिताजी को कोई रोग परेशान कर सकता है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आज आपको व्यर्थ की उलझनों में पड़ने की आवश्यकता नहीं है।

कन्या (VIRGO) 

आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आज यदि आप अपने माता पिता के आशीर्वाद व सलाह से किसी नए व्यवसाय या कहीं पर धन का निवेश करेंगे,

तो वह आपके लिए फलदायक रहेगा। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को किया हुआ है, तो आज उसमें भी आपको भरपूर लाभ हो सकता है।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

आज आपकी किसी प्रिय वस्तु की प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी। यदि आपका कोई कानूनी वाद विवाद मामला कोर्ट में चल रहा है, तो उसमें भी आज आपको सफलता हाथ लगेगी।

वृश्चिक (SCORPIO) 

आज आपके व्यवसाय की योजनाओं को बल मिलेगा। आज आपको किसी के भी बकहने से कहीं भी निवेश नहीं करना है।

परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में आज कुछ गिरावट आ सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी से उपहार व सम्मान प्राप्त हो सकता है।

धनु (SAGITTARIUS)

आज विद्यार्थियों को शिक्षा व प्रतियोगिता में आशातीत सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

यदि आज आप अपने किसी रिश्तेदार से धन का लेनदेन करेंगे, तो वह आपको किसी मुसीबत में डाल सकता है।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। आज यदि आप किसी बैंक संस्था आदि से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह आज आपको आसानी से मिल जाएगा।

आज आपको अपने आस-पड़ोस में किसी भी वाद-विवाद में पडने से बचना होगा। ऑफिस में आज किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको परिवार के किसी कार्य को पूरा करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

आज किसी नये कार्य मे निवेश करेंगे, तो वह भी आपको भरपूर लाभ देगा। यदि पुराने कर्जे चल रहे हैं, तो आज आपको उनसे मुक्ति मिलेगी।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको व्यापार में नई-नई स्थितियों का निर्माण करना पड़ेगा।

आज अक्समात धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।अविवाहित जातकों के लिए विवाह के लिए उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!