आज का राशिफल, 28 September, 2022

आज का राशिफल, 28 September, 2022

Today’s Horoscope (28 September, 2022)

पढ़ें 28, सितंबर 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। केमिस्ट्री स्टूडेंट्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है।

आज कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। साथ ही वो आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे। बिजनेसमेन को बेहतर अपॉर्चुनिटी मिलेगी

वृष (TAURUS)

आज आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे। छोटे बच्चे अपने दोस्तों के साथ पार्क में खेलने जायेंगे।

जिन लोगों का रेस्टोरेंट्स है, उनके धन में वृद्धि होने की संभावना है। करियर में आपको बड़ी सफलता हासिल होगी।

मिथुन (GEMINI)

आज आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिलेगी। किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए।

जो छात्र फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे हैं, उन्हें आज कुछ नया डिजाइन करने को मिल सकता है। व्यापार में लाभ होने की संभावना है।

कर्क (CANCER)

करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपको नकारात्मक सोच से बचना होगा।

आज लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डालेगी।

सिंह (LEO)

आज आपका खुशनुमा व्यवहार घर में बहुत ही अच्छा माहौल बना देगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है।

सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे।

कन्या (VIRGO) 

आज आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। साथ ही आपको तरक्की के कई अवसर भी मिलेंगे।

आपको व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। कोई नया काम करने के लिए सोचेंगे।

तुला (LIBRA)

आज आप माता-पिता के साथ मंदिर के दर्शन के लिए जाएंगे। आज आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा।

आप अपने कार्यों को पूरा करने में बहुत बिजी रहेंगे। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी। आप उन उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।

वृश्चिक (SCORPIO) 

आज कारोबारियों को धन लाभ होने की उम्मीद है। ऑफिस के काम की गति अच्छी रहेगी। आज किसी वजह से दोस्तों के साथ घूमने का प्रोग्राम टल जायेगा।

कोई जरूरी चीज आज आप कहीं रखकर भूल सकते हैं। आपको अपने सामान का खास ध्यान रखना चाहिए।

धनु (SAGITTARIUS)

आज आपको बच्चों से कोई अच्छी खबर मिलेगी। जो लोग फ्रीलांसर हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

नए व्यापार के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। अगर आपकी बुक्स की शॉप है, तो आज आपकी बिक्री में बढ़ोतरी होगी।

मकर (CAPRICORN)

आज आप कोई जरूरी काम निपटाने में सफल रहेंगे। रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे।

नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है।

कुंभ (AQUARIUS)

आज जीवनसाथी के सहयोग से कोई काम पूरा हो जायेगा। टीचर्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा।

किसी काम में सफलता मिलेगी। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

मीन (PISCES)

आज मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।

नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!