आज का राशिफल, 25 September, 2022

आज का राशिफल, 25 September, 2022

Today’s Horoscope (25 September, 2022)

पढ़ें 25, सितंबर 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज दिन का काफी समय आप परोपकार के कार्यो में व्यतीत करेंगे। आज आपको अपने किसी संबंधी से धोखा मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। जल्दबाजी में या किसी के कहने में आकर कहीं पर भी कोई निवेश ना करें। जमीन जायदाद संबंधित यदि कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसमें फैसला आज आपके पक्ष में आ सकता है

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपका अपनी समस्याओं को हल करने में व्यतीत होगा। विद्यार्थियों ने यदि किसी कंपटीशन में भाग लिया था , तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं,

जिसमें उन्हें जीत मिलेगी। आज आपको अनावश्यक खर्चों से बचना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज सतर्क रहना होगा, क्योंकि साथी से बहसबाजी हो सकती है।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपका संतोष से भरा रहेगा। आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसे पूरा अवश्य होगा। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत अचानक बिगड़ सकती है,

जिसके कारण आपको भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी से यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी आज सुलझेगा।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि किसी के कहने पर आप साझेदारी में व्यापार करेंगे, तो वह आपको लाभ दे सकता है।

आज आप घर की जरूरत के सामान की कुछ खरीदारी करने जा सकते हैं। संतान की ओर से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण खुशमय बनाए रखेगा। यदि आज आप अपने व्यापार में किसी से वाद-विवाद या बहसबाजी में पड़ेंगे, तो उसमें भी आज आपको जीत ही मिलेगी।

आज आप किसी नए कार्य को करने की सोचेंगे। आज आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

कन्या (VIRGO) 

आज का दिन आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में व्यतीत करेंगे और उसमें सफल भी होंगे। आज आप अपने घर के लंबे समय से लटके हुए कार्य को पूरा करेंगे।

आप अपने व्यापार की किसी डील को फाइनल करेंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होंगे।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके ऊपर कोई पुराना कर्ज चल रहा है, तो आज आप उसे चुकाने में सफल रहेंगे।

आज आप अपने किसी मित्र के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। रोजगार की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं, आज उन्हें कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है।

वृश्चिक (SCORPIO) 

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आपके पिताजी के सहयोग से आज आप अपने कार्यक्षेत्र की पुरानी चल रही समस्याओं का समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे।

आज आपको अपने निवेश की योजना पर ध्यान देना होगा। आपको संतान की शिक्षा से संबंधित छोटी दूरी की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने घर व दुकान आदि में रंगाई पुताई का कार्यक्रम करवा सकते हैं।

ससुराल पक्ष की ओर से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आज किसी नये काम में आपकी रूचि बढ़ेगी।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहेगा। यदि अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दिया हुआ था,

तो उसमें आज आपकी कोई बहसबाजी हो सकती है। मन में एक नई ऊर्जा रहेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यापार में दिनभर छुटपुट लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे।

यदि आप बैंक से लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसमें सावधानी बरतें। राजनीति से जुड़े जातकों को आज अच्छा जनसमर्थन प्राप्त होगा।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। सफलता आपके कदम चूमेगी।

विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आ रही परेशानियों का समाधान खोजने के लिए आज अपने गुरुजनों से सलाह लेनी पड़ सकती है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया हुआ था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!