आखिर क्यों केले के पत्ते में भोजन करना चाहिए, साइंस ने दिया इसका जवाब 

bana-leaf-meal-hindi

आखिर क्यों केले के पत्ते में भोजन करना चाहिए, साइंस ने दिया इसका जवाब 

WHY SHOULD FOOD BE EATEN IN BANANA LEAVES, SCIENCE HAS GIVEN THE ANSWER

केले के पत्ते के खाना खाना, भारत के दक्षिणी भाग में बहुत प्राचीन समय से चलते आ रहा है। केले के पत्ते में खाना खाने के पीछे कई वजह है। केले के पत्ते सामान्य लाभ तो देते ही है लेकिन scientific reason से भी इसका यूज किया जाता है। प्राचीन काल में कहा जाता था कि मेहमानों को केले के ऊपरी हिस्से में खाना खिलाना चाहिए और खुद केले के नीचे हिस्से में खाना खाना चाहिए। 

पहले के लोग इस परंपरा को नियमित रूप से अपनाया करते थे। लेकिन आजकल लोगों ने केले के पत्ते का इस्तेमाल बहुत कम कर दिया है और सिर्फ किसी खास अवसर पर ही केले के पत्तो का यूज किया जाता है।

अगर आप भी ये जानना चाहते है कि दक्षिण भारत में केले के पत्ते में भोजन क्यों खाया खाया जाता था और इसके पीछे क्या कारण है तो आज इस लेख में हम आपको इसके बारे में बताएंगे।

केले के पत्ते में खाना खाने के सामान्य लाभ (COMMON BENEFITS OF EATING FOOD IN BANANA LEAVES)–

१. केले के पत्ते का बड़ा आकार:

केले के पत्ते काफी बड़े होते हैं और एक ही पत्ते पर कई तरह का भोजन परोसा जा सकता है। दक्षिणी भारत में किसी भी खास अवसर पर कई तरह के पकवान बनते है, जिसे केले के पत्तो में परोसना आसान होता है। 

२. केले के पत्तों का सस्ता होना:

केले के पत्ते बहुत अधिक मात्रा में पाए जाते हैं इसलिए ये बहुत सस्ते पड़ते है। अगर आप किसी बड़े फंक्शन के लिए थालिया खरीदने जाएं तो ये आपको महंगी पड़ जाएगी, जबकि केले के पत्ते बहुत सस्ते मिलते है। अगर आप किसी केले के किसान को जानते हैं तो वो आपको फ्री में भी इसे दे सकता है। इसलिए साउथ इंडिया में बड़े बड़े फंक्शन पर केले के पत्ते का इस्तेमाल होते है, जिसे खरीदना बहुत आसान और सस्ता पड़ता है।

३. केले के पत्तो का वॉटरप्रूफ होना:

साउथ इंडिया के भोजन में कई तरह के लिक्विड भोजन बनाए जाते है जैसे रसम, सांभर,। केले के पत्ते वॉटरप्रूफ होते हैं जिसकी वजह से इसमें खाना आसान होता है। इसमें घी या तेल तक भी प्लेट में नही चिपका जिसकी वजह से इसमें खाने में परेशानी नही होती।

४. केले के पत्तों से अनोखा स्वाद और खुशबू का आना:

केले के पत्तों पर मोम के लेयर होती है जो गरम खाना सर्व करने पर पिघल कर एक अलग खुशबू और स्वाद देता है। जिससे खाने का स्वाद और बढ़ जाता है।

५. केले के पत्तों का प्राचीन इतिहास:

इतिहास में केले के पत्तों का उपयोग कई जगह किया गया है। इसे न केवल खाना परोसने में इस्तमाल किया जाता है बल्कि साज सजावट और पूजा पाठ में भी काम आता है। भगवान गणेश की पूजा में भी केले के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है।

केले के पत्तों में खाना खाने के वैज्ञानिक लाभ (SCIENTIFIC BENEFITS OF EATING FOOD IN BANANA LEAVES)–

१. केले के पत्तों के हेल्थ बेनिफिट्स:

केले के पत्तों में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बेक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो खाने से बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है। इसके अलावा यह कैंसर को ठीक करने में भी मदद करता है।

२. केले के पत्तों का इको फ्रेंडली होना:

अगर हम डिस्पोजल प्लेट्स का यूज करते हैं तो इनको सड़ने में सालो का समय लगता है जिससे पोल्यूशन बढ़ता जा रहा है। लेकिन इसकी जगह हम केले के पत्तो का इस्तेमाल करें तो ये बहुत ही जल्दी गल जाते है और मिट्टी को उपजाऊ बनाते हैं।

३. केले के पत्तो का हाइजेनिक होना:

केले के पत्तो में खाना खाने से खाना गिरने या फैलने का डर नहीं होता और अच्छे से खाना खाया जा सकता हैं इससे साफ सफाई भी बनी रहती है और इसे आसानी से फिर से धुल के इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

४. केले के पत्तों का केमिकल फ्री होना:

जब हम स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल करते है तो इसको धुलने के लिए साबुन का यूज करते है, जिसका केमिकल खाने के साथ मिक्स होकर हमारे शरीर में चला जाता है। लेकिन केले के पत्तों किसी भी तरह का केमिकल नही होता, जो हेल्थ के लिए भी अच्छा है।

५. केले के पत्तों का आयुर्वेदिक उपयोग:

केले के पत्तों का कई तरह की आयुर्वेदिक दवा बनाने में और दवा को पैक करने के काम आता है। इसलिए केले के पत्तों का आयुर्वेदिक इस्तेमाल भी है।

Have a great day

इस लेख या इसके किसी भी भाग को कॉपी पेस्ट करके सोशल मीडिया अथवा मुद्रित रूप में छापना दंडनीय अपराध है, कॉपीराइट का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

अपने दोस्तों में लेख शेअर करें मनाचेTalks हिन्दी आपके लिए ऐसी कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ लेके आ रहा है। हमसे जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक पेज मनाचेTalks हिन्दी को लाइक करिए और हमसे व्हाट्स ऐप पे जुड़े रहने के लिए यहाँ क्लिक करे। टेलीग्राम चैनल जॉइन करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!