आज का राशिफल, 29 October, 2022

आज का राशिफल, 29 October, 2022

Today’s Horoscope (29 October, 2022)

पढ़ें 29, October 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। व्यापार में धन कमाने के मार्ग में कुछ अड़चनें आ सकती हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे।

नौकरी कर रहे जातकों के कार्यक्षेत्र का वातावरण आज उनके अनुकूल बनेगा, जिसके कारण उनका मन प्रसन्न होगा।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप यदि किसी नए व्यवसाय को शुरू करेंगे, तो वह भी आपको भरपूर लाभ देगा।

नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई ऐसा कार्य करने को मिल सकता है, जिसके करने से उनका मन प्रसन्न होगा।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। यदि आज आपको किसी कार्य को करते समय गुस्सा भी आए,

तो आपको उस पर काबू करना होगा व अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम अवसर आ सकते हैं।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपके व्यापार की कुछ योजनाओं को गति मिलेगी,

जिसके कारण आपको धन लाभ होगा। आज आप किसी कीर्तन, जागरण आदि में सम्मिलित हो सकते हैं।

सिंह (LEO)

आज आपको अपने व्यापार के लिए कला भी सीखनी होगी, तभी आप लोगों से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे।

आज किसी भी कार्य को जल्दबाजी में ना करें, नहीं तो आपको उसके उल्टे नतीजे मिल सकते हैं। आज आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

कन्या (VIRGO) 

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आज कोई विशेष सम्मान प्राप्त होगा।

आज आपको नौकरी में कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें आपको अपने साथियों के साथ की आवश्यकता होगी।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है।

आज आप अपनी संतान के लिए कुछ धन निवेश करेंगे, जिसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ अवश्य मिलेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) 

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा।आपकी संतान को नौकरी में सफलता मिलने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।

ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको कुछ व्यवसाय के ऐसे कार्य अक्समात वापस आ सकते हैं, जिनके कारण आप व्यस्त रहेंगे।

आज आप अपने किसी मित्र से यदि धन उधार मांगेंगे, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगा।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके लिए अनुकुल रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को आज किसी वृद्ध महिला के आशीर्वाद से कोई विशेष अवसर प्राप्त हो सकता है।

यदि आपका अपने भाई या बहन से कोई वाद विवाद चल रहा था, तो आज वह भी समाप्त होगा।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आप अपने काम छोड़कर दूसरों के काम में को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

आपको किसी अपने से कोई शुभ सूचना मिल सकती है, जिसकी आप लंबे समय से उम्मीद कर रहे थे।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। आपके कुछ गुप्त शत्रु आपकी तरक्की को देखकर आपसे ईर्ष्या करेंगे।

आज यदि आपने संतान को किसी परीक्षा में आवेदन कpराया था, तो उसका परिणाम आ सकते हैं।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!