आज का राशिफल, 13 August, 2022

आज का राशिफल, 13 August, 2022

Today’s Horoscope (13 August, 2022)

पढ़ें 13, अगस्त 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको लंबी परेशानियों के बाद कुछ राहत मिलती नजर आ रही है। आज आप पास व दूर की यात्रा पर भी जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं।

नौकरी कर रहे जातक यदि कोई पार्ट टाइम काम करना चाहते हैं, तो उसके लिए समय निकालना आज आसान होगा।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके घर किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न होगा।

ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज आप अपने कुछ वस्तुओं की खरीदारी करेंगे, लेकिन आपको अपनी जेब का ख्याल रखकर खरीदारी करनी होगी।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके व्यापार में तेजी लेकर आएगा, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा और भरपूर मात्रा में धन लाभ भी होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए कुछ चिंता ग्रस्त रह सकता है। आज आपको अपनी बहन व भाई के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। आज आप अपने व्यापार में स्थान परिवर्तन करने की भी सोचेंगे जिससे आपको लाभ होगा।

विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके पारिवारिक बिजनेस में कोई चिंता पैदा कर सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है।

आज आपको आलस्य व आराम को त्याग कर आगे बढ़ना होगा, तभी आप अपने बिजनेस को गति प्रदान कर पाएंगे और अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे। आज आपको अपने कार्य में अधिक ध्यान लगाने की जरूरत है।

कन्या (VIRGO) 

आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्तता भरा रहेगा। कार्य क्षेत्र में आज आपको भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। व्यस्तता के बीच आज आप अपने पारिवारिक जीवन के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे,

जिसके कारण आपकी माता जी आपसे नाराज हो सकती हैं। यदि आपके आस पड़ोस में कोई वाद विवाद होता है, तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी चाहिए।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए कुछ कारण से चिंता करने वाला रहेगा। सामाजिक व व्यवसाय क्षेत्र में भी आज आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी, जिसका भरपूर लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे और आपके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं। साहस और बुद्धिमानी से ही आप इन लोगों को पराजित कर पाएंगे।

वृश्चिक (SCORPIO) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। व्यापार में भी आज आप किसी नई डील को फाइनल करेंगे, जिससे आपको लाभ भी मिलेगा।

परिवार में यदि बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज किसी परिजन की मदद से दूर होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

धनु (SAGITTARIUS) 

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को आज नए संपर्को से लाभ होगा। यदि उनका कोई कार्य लंबे समय से रुका हुआ है, तो वह भी कठिनाई से पूरा होगा। लंबे समय से रुके हुए कार्यों को समय से पूरा कर लें। रात्रि का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। ससुराल पक्ष से भी आज आपको कोई संपत्ति भेट स्वरूप प्राप्त हो सकती है। संतान को उत्तम कार्य करते देख आज मन प्रसन्न होगा। आज आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपके लिए उच्च अधिकारियों से लाभ उठाने का रहेगा। यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबे समय से लटका हुआ है, तो वह आज अधिकारियों की कृपा से पूरा हो सकता है।

व्यापार कर रहे लोगों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। साझेदारी में यदि आपने कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा जिसमे आप बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे और उसमें कुछ धन भी व्यय होगा।

माता पिता के आशीर्वाद से किया गया कार्य आज सफल रहेगा और आपको भरपूर लाभ देगा, लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें गिरावट आ सकती है।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!