आज का राशिफल, 25 October, 2022

आज का राशिफल, 25 October, 2022

Today’s Horoscope (25 October, 2022)

पढ़ें 25, October 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने मित्रों के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

नौकरी में आज आपकी किसी बड़े अधिकारी से यदि अनबन हो, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा

वृष (TAURUS)

आज व्यापार कर रहे लोग अपने कार्य क्षेत्र की कुछ नई योजनाओं की ओर ध्यान देंगे, जो अचानक से उनको लाभ दे सकती है।

व्यापार कर रहे लोगों को आज अधिक परिश्रम करना पड़ेगा, तभी वह अपने व्यापार में लाभ कमा सकेंगे।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहेगा। आज आप नौकरी व व्यवसाय से जुड़े सभी मुद्दे हल करने में सफल रहेंगे, लेकिन यदि आज आपका आपकी माता जी से कोई वाद-विवाद हो,

तो उसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को नहीं खोना है। आज व्यापार में आपको छुटपुट लाभ मिलने की संभावना है। आज आप अपने मित्रों के साथ व्यतीत करेंगे।

कर्क (CANCER)

आज आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे, जिसे देखकर आपके शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे।

आज आपके पिताजी के सहयोग से आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम बन सकता है।

सिंह (LEO)

आज समाज में आपका उत्तरदायित्व बढ़ेगा, बिजनेस कर रहे लोगों को आज किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन करने से बचना होगा।

आज आप दूसरों की बातों में आकर निवेश ना करें, अन्यथा भविष्य में आपको कोई बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कन्या (VIRGO) 

आज का दिन आपका रचनात्मक कार्य में मन लगेगा। आज विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होने पर भी पर आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा।

आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए उत्सुक रहेंगे। परिवार में आज किसी के विवाह संबंधी प्रस्ताव पर मुहर लगने से आपका मन प्रसन्न होगा।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। नौकरी पेशा जातकों को आज अपने अधिकारियों की मुंह से अपनी प्रशंसा सुनकर खुशी होगी।

निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। मित्रों के साथ आज आसपास अथवा दूर की यात्रा पर जाने का प्रसंग प्रबल होगा।

वृश्चिक (SCORPIO) 

आज का दिन आप कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में लगे रहेंगे, जिसमें आप सफल भी अवश्य होंगे। साझेदारी में यदि आपने कोई व्यापार किया है,

तो वह भी आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। यदि आपका कोई कानून से संबंधित मामला चल रहा है, तो आज दोपहर बाद उसमें आपको जीत मिल सकती है।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आप के प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। विदेश जाकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों की इच्छा आज पूरी होगी।

व्यापार में आज आपको ऐसा धन प्राप्त हो सकता है, जिसकी आपको उम्मीद नहीं थी। यह आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगा।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने पारिवारिक बिजनेस में पिताजी के मार्गदर्शन से लाभ होगा।

आज आपके शत्रु आप पर विजय पाने की कोशिश करेंगे। आज आपको दूसरों के अंदर कमी निकालने से पहले अपने अंदर झांकना होगा।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज यदि आप भूमि या वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।

आज आप व्यस्तता के कारण अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिसके कारण आप मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपको उत्तम लाभ दिलाने वाला रहेगा, लेकिन आज आपको जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं लेना है।

यदि आपकी संतान से संबंधित कोई समस्या चल रही थी, तो वह आज सुलझ सकती है। व्यापार में भी आज मन मुताबिक लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!