आज का राशिफल, 28 October, 2022

आज का राशिफल, 28 October, 2022

Today’s Horoscope (28 October, 2022)

पढ़ें 28, October 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहेगा। व्यापार की प्रगति को देखकर प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा में आ रहे अवरोध आज समाप्त होंगे।

आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्व जानकारी प्राप्त हो सकती है, जो आपके लिए लाभदायक होगी।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपको अपने किसी परिजन से कोई ऐसी सूचना सुनने को मिलेगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे।

व्यापार में आज किसी नई शुरुआत के लिए सही समय है। यदि आप करेंगे, तो वह आपको भविष्य में भरपूर लाभ देगा।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपको कुछ कठिन कार्य को करने के लिए रहेगा। यदि आज किसी जमीन जायदाद से संबंधित व मूल्यवान वस्तु के सौदे को करने जा रहे हैं,

तो उसके लिए अपने पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य ले। आज आपको व्यर्थ के कार्यों पर धन व्यय नहीं करना है।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि का रहेगा। यदि आज किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले,

तो अवश्य करें, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। किसी विद्वान व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा।

सिंह (LEO)

आज का दिन सुख भोग के साधनों में वृद्धि का दिन रहेगा। आज यदि आप अपने व्यापार के लिए किसी खोज को करेंगे, तो उसमें भी आप सफल होंगे।

आज किसी पुराने मित्र के मिलने से आपको कोई सूचना प्राप्त होगी, जिसके कारण परिवार में त्योहार जैसा माहौल रहेगा।

कन्या (VIRGO) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि किसी को कोई कष्ट हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

आज आप अपने किसी नए व्यापार को चलाने में अपने पिताजी से सलाह मशवरा कर सकते हैं।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता को नहीं खोना है।

जल्दबाजी में किसी भी निर्णय को नहीं ले। किसी यात्रा पर जाने का प्लान बने, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें।

वृश्चिक (SCORPIO) 

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज यदि आपकी माता जी आपसे किसी कार्य को करने को कहें,

तो उसे पूरा करने की कोशिश करें। विद्यार्थियों को अपना अधिक से अधिक समय परीक्षा की तैयारी में लगाना चाहिए।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आपके लिए सुखमय रहेगा। यदि आप किसी से रुपए पैसे का लेन देन करने की सोच रहे हैं, तो सावधानी पूर्वक करें।

Lआज आपको किसी भी नए व्यक्ति पर आंखें बंद करके भरोसा करने से बचना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपको नुकसान हो सकता है।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके लिए खुशी से भरा रहेगा। नौकरी में भी आज अधिकारियों की कृपा से वेतन वृद्धि हो सकती है।

आज आपके परिवार के सदस्य आपके लिए किसी सरप्राइस पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज यदि आप शेयर बाजार में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो दिल खोलकर करें। आज आप अपने व्यापार के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

साझेदारी में आपने यदि किसी व्यापार को चलाया हुआ है, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। यदि आपको आज कोई शारीरिक कष्ट हो, तो उसमें लापरवाही नहीं बरतनी है।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपका कोई पुराना रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। रोजगार की दिशा में जो लोग कार्यरत है, उनको उत्तम अवसर प्राप्त होंगे।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!