आज का राशिफल, 17 October, 2022

आज का राशिफल, 17 October, 2022

Today’s Horoscope (17 October, 2022)

पढ़ें 17, October 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको कोई भी ऐसा काम हाथ में नहीं लेना है, जिसमें आपको संशय हो।

यदि ऐसा किया, तो यह आपके लिए परेशानी ला सकता है। व्यस्तता के कारण आज आपकी माता जी भी आपसे नाराज भी हो सकती हैं।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम की प्राप्ति करायेगा। आज आपको कोई उत्तम संपत्ति प्राप्त हो सकती है या किसी पारिवारिक संपत्ति का विवाद सुलझ सकता है,

जिसमें आपको लाभ होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आज आपको नए सहयोगी मिलेंगे।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है,

जो आपके यहां लंबे समय के लिए डेरा डाल सकते हैं। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने साले व बहनोई से यदि कुछ धन उधार लेंगे, तो आपके लिए उसे उतार पाना मुश्किल होगा, इसलिए कुछ समय के लिए रुक जाएं।

नौकरी कर रहे जातक यदि किसी छोटे-मोटे व्यवसाय को करने की सोच रहे हैं, तो वह उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने किसी भी काम को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है,

नहीं तो वह लंबा टल सकता है। आज आप अपने क्रोध पर काबू रखे।

कन्या (VIRGO) 

आज का दिन आपके लिए थोड़ा मुश्किल भरा रहेगा। आज आपको अपने कुछ शत्रुओं से सावधान रहना होगा।

आज आप अपने व्यापार की कुछ डीलो से नाखुश नजर आएंगे, लेकिन फिर भी मजबूरी में आकर आपको फाइनल करनी पड़ सकती है।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आनंदमय व्यतीत होगा। यदि आज आप साझेदारी में किसी व्यापार को करेंगे, तो वह भी आपको भरपूर लाभ दे सकता है।

यदि आज किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना लें क्योंकि आपका वह धन फंस सकता है। आप थोड़े लाभ से भी संतोष का अनुभव करेंगे।

वृश्चिक (SCORPIO) 

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आप अपने व्यापार के लिए किसी व्यक्ति से सलाह लेना चाहते हैं,

तो ध्यान रहे कि किसी अनुभवी या किसी वरिष्ठ व्यक्ति से ही ले। यदि आज ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे उधार मांगे, तो आपको उसे देने से बचना होगा।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आपके परिवार में खुशियों भरा रहेगा। आज आप अपनी कुछ समस्याओं का समाधान अपने पिताजी की मदद से खोजने मे सफल रहेगे।

यदि आज कोई ऐसा कार्य होगा, जिसमें आपको परिवार के सदस्यों के साथ की आवश्यकता होगी, तो वह आपके साथ खड़े नजर आएंगे।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपने बिखरे हुए कारोबार को समेटने में व्यस्त रहेंगे।

आज आपको किसी भी आलोचक की आलोचना पर ध्यान नहीं देना है और आगे बढ़ना है। दूसरों के साथ यदि कोई वाद-विवाद हो, तो आपको उसमें पड़ने से बचना होगा।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज यदि आप किसी भी नए कार्य को करेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

आज आपको कही निवेश करने का मौका मिले, तो दिल खोल कर करें, क्योंकि भविष्य में आपको इसका लाभ मिलेगा। शत्रुओं से आज आपको सावधान रहना होगा।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपकी मनोकामना पूर्ति का दिन रहेगा। किसी मित्र व परिजन से आज आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त होगा, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा।

आज आप अपनी संतान के लिए कोई सरप्राइस पार्टी भी प्लान कर सकते हैं। यदि आपका आपके पिताजी से कोई वैचारिक मतभेद चल रहा है, तो वह आज समाप्त होगा।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!