आज का राशिफल, 21 October, 2022

आज का राशिफल, 21 October, 2022

Today’s Horoscope (21 October, 2022)

पढ़ें 21, October 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखेंगे, तो कार्य क्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। 

आज आपको सामाजिक क्षेत्र में भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है। यदि आज आप लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाए।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आज यदि नौकरी में आपको कोई अहम कार्य सौंपा जाए, तो उसमें आपको कठिन परिश्रम करना होगा।

आज आप अपने व्यापार की कुछ नई योजनाओं की ओर ध्यान देंगे, जिसके कारण आपको अचानक से धन लाभ भी हो सकता है।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए भरपूर लाभ दिलवाने वाला रहेगा। आज आप अपने मित्रों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत करेंगे।

यदि आज आपको किसी नए कार्य को करने का मौका मिले, तो जल्दबाजी में बिल्कुल ना करें, नहीं तो आपके लिए नुकसानदायक रह सकता है।

कर्क (CANCER)

आज आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे। आज आपको कोई ऐसी सूचना प्राप्त हो सकती हैं, जिसके कारण आपके मन में निराशा होगी।

किसी नए व्यवसाय को करने की सोच रहे हैं, तो उसमें आपको सफलता थोड़ी कम हाथ लगेगी।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने किसी परिजन से कोई दुखद सूचना प्राप्त होगी।

व्यापार में धन लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। यदि आज आप अपने किसी परिजन से मिलने जाएंगे, तो आपको उसमें किसी रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात होगी।

कन्या (VIRGO) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर रहेगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे।

आज आपको अपनी धीमी गति से चल रहे व्यापार के लिए भी किसी व्यक्ति से सलाह लेनी पड़ सकती है।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आज पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होगा। आज आपका अपनी संतान से कोई वाद-विवाद पड़ेगा,

जिसके कारण परिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। आज कुछ व्यवसायिक समस्याएं बढ़ सकती हैं, जिसके लिए आपको अपने भाई से भी सलाह लेनी पड़ेगी।

वृश्चिक (SCORPIO) 

आज का दिन आप कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में लगे रहेंगे। आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी,

जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा, लेकिन आज आपको अपने मन में निराशा जनक विचारों को आने से रोकना होगा।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आपके आध्यात्मिक ज्ञान में वृद्धि का दिन रहेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को भी आज लाभ होगा।

आज आप अपने किसी परिवार के सदस्य की सेहत को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अपने माता पिता से कुछ भविष्य के जरूरी मुद्दों पर बातचीत में व्यतीत करेंगे।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को आज किसी व्यक्ति से उधार लेना पड़ सकता है,

जिसे आप समय से उतार पाने में सफल रहेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई कार्य सौंपा जाएगा, जिससे उन्हें जल्दबाजी मे नहीं करना है।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आपको कुछ धन भी व्यय करना पड़ेगा,

लेकिन फिर भी आपके मन में संतोष बना रहेगा। आज आप अपने कुछ पुराने कर्ज को उतारने में भी सफल रहेंगे।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आज आपका सारा दिन व्यवसाय की उधेड़बुन में व्यतीत होगा।

आपको कुछ मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं। आज यदि संतान किसी प्रतियोगिता में भाग लेगी, तो उसमें उनको जीत अवश्य मिलेगी।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!