आज का राशिफल, 19 October, 2022

आज का राशिफल, 19 October, 2022

Today’s Horoscope (19 October, 2022)

पढ़ें 19, October 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए सिद्धि दिलाने वाला रहेगा। आज संतान पक्ष के लिए आपको यदि कुछ चिंताएं बनी हुई थी, तो वह समाप्त होगी।

किसी प्रिय जन से आपकी यदि कोई काम करने की बात चल रही थी, तो आज आपको उन शुरू किए गए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी।

वृष (TAURUS)

आज का दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से नरम गरम रह सकता है। आज आपको अपने किसी परिजन से धोखा मिल सकता है, जिसके कारण आप का मन दुखी होगा।

विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए अपने गुरुजनो से मदद लेनी पड़ेगी।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपका अपनी माताजी से कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है।

आज आप अपने घर के रखरखाव की वस्तुओं की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज आपके कार्य क्षेत्र में आपके शत्रु बाधा डालने की कोशिश करेंगे।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। रोजगार की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं। आज उन्हें कुछ नये अवसर प्राप्त होंगे। अक्समात किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। साझेदारी में आपने यदि किसी व्यापार को किया हुआ है, तो उसमें आज आपको भरपूर सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए सामाजिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज यदि आप कहीं धन का निवेश करने की सोचेंगे,

तो दिल खोल कर करें, क्योंकि आपको भविष्य में इसका भरपूर लाभ अवश्य मिलेगा। आज आपको भाग्य के भरोसे किसी भी कार्य को नहीं छोड़ना है।

कन्या (VIRGO) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके पिताजी को कोई शारीरिक कष्ट है,

तो उसमें आज वृद्धि हो सकती है। आज आपको अक्समात कोई ऐसा कार्य आ सकता है, जिसके कारण आपको अपने रुटीन के कार्य में बदलाव करना पड़ सकता है।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा, जो लोग विदेशी कंपनी मे नौकरी करते हैं, तो उसमे आपको सफलता प्राप्त होगी।

आज आपको कुछ मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। आज आपको अक्समात बड़ी मात्रा में धन हाथ लग सकता है।

वृश्चिक (SCORPIO) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने पिताजी के मार्गदर्शन से जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

शत्रु पक्ष आप पर हावी होने की कोशिश करेगे। अपने दोस्तों के साथ कही घूमने का प्लान बन सका है।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आज व्यवसाय में कुछ नई डीलों को फाइनल करने के कारण आप व्यस्त रहेंगे।

आज आप अपने परिवार के सदस्यों को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। नौकरी में आज आपको अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है,

जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा। आज आपको अपने किसी प्रियजन के लिए भी कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ेगा।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपके लिए खर्चे भरा रहेगा। आप अपने बढ़ते खर्चों से परेशान होंगे। आज नौकरी कर रहे जातकों को प्रमोशन की शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।

यदि आज आप को किसी यात्रा पर जाने का मौका मिले, तो बहुत ही सोच विचार कर जाए।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको कुछ मानसिक तनाव बना रहेगा,

जिसके कारण आप अपने बिजनेस पर ध्यान कम देंगे। परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर आज मुहर लग सकती है।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!