आज का राशिफल, 30 September, 2022

आज का राशिफल, 30 September, 2022

Today’s Horoscope (30 September, 2022)

पढ़ें 30, सितंबर 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज आपका दिन यात्रा में बीतेगा। व्यापारी वर्ग को अचानक बड़ा धन लाभ होने की संभावना है।

ऑफिस में आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। अगर आप नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो दिन शुभ है। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी होगी।

वृष (TAURUS)

आज छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने से कामकाज में सफलता मिलेगी। खुद को फिट रखने के लिए आपको एक्सरसाइज करना चाहिए।

महिलाएं शॉपिंग करने का मन बनाएंगी। बिजनेस करने वाले लोगों को कोई नया इन्वेस्टर मिल सकता है।

मिथुन (GEMINI)

आज आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा। नया व्यापार शुरू करने के योग बन रहे हैं। बिजनेस के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाने का प्लान बनाएंगे।

आपके काम से कुछ नए लोग जुड़ने की कोशिश करेंगे। समाज में आपका दायरा बढ़ेगा।

कर्क (CANCER)

आज अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। इलेक्ट्रॉनिक इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे, इससे आपको फायदा होगा।

आपकी फाइनेंशियल स्थिति मजबूत होगी। ऑफिस के काम में सहकर्मियों से मदद मिलेगी। कुल मिलकर दिन अच्छा रहेगा।

सिंह (LEO)

आज आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रह पाएंगे। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है।

सेहत में भी कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। लंबे समय से रुके हुए सारे काम पूरें होंगे।

कन्या (VIRGO) 

आपका काम जल्दी पूरा होगा। अगर कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नए रास्ते मिलेंगे और लोग आपकी कला की खूब प्रशंसा करेंगे।

आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहेगा। परिवार वालों के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे। कुल मिलकर दिन अच्छा रहने वाला है।

तुला (LIBRA)

आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। कुछ दिनों से पेंडिंग काम पूरा हो जाएगा।

लवमेट के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। माता-पिता से कोई अच्छी सलाह मिलेगी। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए दिन फायदेमंद रहेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) 

आज आप ऑफिस के काम में बिजी रहेंगे। दिनभर के काम से आप शाम को थकान महसूस कर सकते हैं।

फिजूल के खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें। व्यापार को लेकर आपकी किसी अनजान व्यक्ति से बात होगी, जिसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा।

धनु (SAGITTARIUS)

ऑफिस का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। आप पर काम का बोझ कम रहेगा। सीनियर्स के साथ किसी विषय पर बातचीत होगी।

बिजनेस को आगे बढ़ाने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। आखों का खास ख्याल रखें।

मकर (CAPRICORN)

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। रोजमर्रा के काम में आपको सफलता मिलेगी। लोगों को आपके विचार पसंद आएंगे।

 बच्चों की तरफ से आपको शुभ समाचार मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

कुंभ (AQUARIUS)

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी कानूनी मामले में कुछ खास लोगों से मदद मिलेगी। आपको कुछ नए बिजनेस प्रपोजल मिलेंगे।

शाम को दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। कुल मिलाकर आपका दिन अच्छा रहेगा।

मीन (PISCES)

आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में अच्छा माहौल बन जाएगा। किसी लेन-देन से फायदा होने की उम्मीद है।

करियर को लेकर की गई मेहनत का फल मिलेगा। अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। करियर में और आगे बढ़ेंगे।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!