आज का राशिफल, 03 September, 2022

आज का राशिफल, 03 September, 2022

Today’s Horoscope (03 September, 2022)

पढ़ें 03, सितंबर 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है  “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। ऑफिस के सीनियर्स आपके अधूरे कामों को देखकर नाराज हो सकते हैं। ज्वैलरी शॉप वाले लोगों को बड़ा मुनाफा होने के योग बन रहे हैं।

 महिलाएं रसोई घर में काम करते हुए थोड़ा ध्यान रखें और छोटे बच्चों को भी रसोईघर से दूर रखें। स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा।

वृष (TAURUS)

आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बन जाएगा। ऑफिस का काम समय से पहले पूरा हो जाएगा। 

कारोबार में किसी भी तरह की नई योजना शुरू करने से पहले दो-चार लोगों से राय जरूर लें। इलेक्ट्रिकल इंजीनियर को जल्द ही सफलता मिलेगी। सेहत के प्रति आपको सतर्क रहने की जरूरत है। 

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करने में दोस्त की मदद मिलेगी। कला के क्षेत्र से जुडे़ लोगों की समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

छात्रों का आज पढ़ाई से मन भटक सकता है। मार्केटिंग से जुडे़ लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। अचानक धनलाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क (CANCER)

आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेगें। जिस भी काम को पूरा करने की सोचेंगे उसे कड़ी मेहनत और लगन के साथ पूरा कर लेगें। व्यापार में रुका हुआ पैसा वापस आएगा। 

आप घर पर अपनी माता से कुछ अच्छा और नया सीखेंगे। सोना खरीदने के बारे में भी सोच सकते हैं। स्वास्थय के प्रति आपको ध्यान देने की आवश्यकता है।

सिंह (LEO)

आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आज नये काम की शुरुआत से आपको बड़ा फायदा होगा।  कानूनी कार्यवाही में बिलम्ब होने की सम्भावना है। 

कैटरिंग से जुड़े लोगों के लिये दिन समान्य रहने वाला है। नव विवाहित अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगें, इससे रिश्तों में मजबूती आयेगी।

कन्या (VIRGO) 

आज आपको लोगों की परवाह किये बिना अपने काम पर ध्यान देंने की जरुरत है। आज के दिन कोई रिश्तेदार आपको शुभ समाचार दें सकता है। 

ऑफिस में आपको कोई नया काम मिलेगा, जिसमे आपको पूरानी कंपनी का अनुभव काम आयेगा। लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए दिन बहुत बढ़िया रहेगा।

तुला (LIBRA)

आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कुदरत ने आपको आत्मविश्वास और तेज दिमाग से नवाज़ा है। इसलिए, इनका भरपूर इस्तेमाल कीजिये। 

आपको ऑनलाइन पैसा कमाने का मौका मिलेगा। शाम को आप दोस्तों के साथ बात करके पुराने मसले सुलझा लेंगे। स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। अगर आप कहीं नई जमीन लेने का प्लान बना रहें है तो आज का दिन अच्छा है। 

वृश्चिक (SCORPIO) 

आज का दिन फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में आप साहस के साथ काम करेगें तो सफलता खुद चलकर आपके पास आएगी। 

दूसरों के साथ मीठा बोलने की कोशिश करें फायदा जरूर मिलेगा। सेहत पहले से बेहतर रहेगी। लेकिन, बहार का खाना अवॉइड करें। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों को कुछ नया सीखने को मिलेगा। 

धनु (SAGITTARIUS) 

आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आप ऑफिस का काम अपनी मेहनत और लगन से पूरा करने में सफल होंगे। छात्रों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। 

प्रोजेक्ट पूरा होने पर टीचर से आपको वाहवाही मिलेगी। बिजनेस मैन के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। जूतों का व्यापार कर रहे लोगों को लाभ होगा। 

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। काम का बोझ अधिक होने से बच्चों को टाइम कम दे पाएंगे।

आप अपने जीवनसाथी को डिनर पर कही ले जायेंगे। आज बच्चे अपने माता–पिता से कोई बात शेयर करेंगे। व्यापार में अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। 

कुंभ (AQUARIUS) 

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। कई दिनों से आपकी तरक्की में आ रही अड़चने आज दूर हो जाएंगी। समाज के लोग आपके व्यक्तित्व से खुश रहेंगे। 

ऑफिस के काम से किसी दूसरे शहर की यात्रा करना पड़ सकता है। महिलाओं के लिए दिन राहतपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य रोज की अपेक्षा बेहतरीन रहेगा। 

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। सोचा हुआ काम आसानी से पूरा हो जाएगा।  बिल्डर्स का दिन बेहतरीन रहने वाला है। 

 बच्चों की सफलता आपकी खुशियों को दोगुना कर देगी। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!