आज का राशिफल, 15 October, 2022

आज का राशिफल, 15 October, 2022

Today’s Horoscope (15 October, 2022)

पढ़ें 15, October 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए महत्वकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको किसी अधिकारी की मदद से पदोन्नति प्राप्त होती दिख रही है।

आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। यदि आप अपने परिवार में कोई व्यवसाय करने की सोच रहे हैं, तो अभी कुछ समय के लिए रुक जाए।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि का दिन रहेगा। यदि आज आप जमीन जायदाद से संबंधित किसी डील को फाइनल करेंगे,

तो उसमे आज आपको कोई भारी नुकसान हो सकता है, इसलिए सावधान रहे। आज आप अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती मेंव्यतीत करेंगे।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके व्यापार की नई योजनाओं के लिए उत्तम रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है,

जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। यदि आज किसी व्यक्ति से कोई वाद-विवाद हो, तो आपको उसमें पडने से बचना होगा।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। पारिवारिक खर्चों को लेकर आज आप थोड़ा तनाव ले सकते हैं।

आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए जीवनसाथी को शॉपिंग पर ले जा सकते हैं।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र में अनुकूलता लेकर आएगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर सकते हैं।

विद्यार्थियों को आज अपनी पढ़ाई के लिए धन के संकट से जूझना पड़ सकता है। आज आप संतान के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए अपने किसी परिजन से मदद ले सकते हैं।

कन्या (VIRGO) 

आज का दिन पिछले कुछ समय से चली आ रही समस्याओं को सुलझाने में व्यतीत होगा। यदि आपको कोई रोग है,

तो उसके कष्टों में भी आज वृद्धि होगी। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक स्थिति में मजबूती लेकर आएगा। आज आपको कोई पुराना दोस्त मिल सकता है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे।

आज आपके हाथ कई काम एक साथ लग सकते हैं, जिससे आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी, लेकिन फिर भी आपको अपनी बुद्धि व विवेक से काम करने होंगे।

वृश्चिक (SCORPIO) 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपको ऑफिस में कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है,

जिसमें आपको अपने साथियों के सहयोग की आवश्यकता होगी और आप अपने कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। व्यापार के लिए कुछ नई योजनाएं बनाएंगे, जो आगे चलकर धन लाभ कमाएंगे।

आज आपको आपके परिवार के अपने सदस्य कोई सरप्राइस दे सकते हैं, जिसके कारण आप प्रसन्न नजर आएंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में कड़ी मेहनत करनी होगी।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आप किसी व्यक्ति से धन का लेनदेन करें,

तो बहुत ही सावधानी से करें, नहीं तो आपका यह धन फंस सकता है। आप अपने भाइयों से पारिवारिक बिजनेस के जरूरी मुद्दों पर बातचीत में व्यतीत करेंगे।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों की ओर ध्यान देंगे, जिनमें आपको कुछ कार्यों की वजह से नुकसान भी हो सकता है।

नौकरी कर रहे जातकों के ऑफिस में आज उनके सुझावों का स्वागत होगा, जिसके कारण उनका मन प्रसन्न होगा।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा,

क्योंकि मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगा सकते हैं।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!