आज का राशिफल, 20 October, 2022

आज का राशिफल, 20 October, 2022

Today’s Horoscope (20 October, 2022)

पढ़ें 20, October 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे।

तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आप किसी नई तकनीक को सीखने की भी कोशिश करेंगे और उसमें सफल भी होंगे।

वृष (TAURUS)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम से रिलेटेड आज आपको अच्छा परिणाम मिलेगा।

आप दोस्तों के साथ कुछ खुशी के पल बितायेंगे, जिससे आपकी दोस्ती और मजबूत होगी। अचानक कहीं बाहर जाने के योग बन रहे है।

मिथुन (GEMINI)

आज आपका काफी समय से रूके हुए कार्य आसानी से पूरा होगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए।

आपको किसी भी कार्य को करते समय अपना मन शांत रखना चाहिए। छात्रों के लिये दिन ठीक रहेगा।

कर्क (CANCER)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आप अपने खर्चों को नियंत्रित करने का प्लान बनायेंगे। ऑफिस के कार्यो को पूरा करने मे आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश करेंगे।

सिंह (LEO)

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। मेहनत के बल पर आज आपको कार्यों में सफलता मिलेगी।

आपको किसी भी वाद-विवाद में पड़ने से बचने की जरूरत है। किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए।

कन्या (VIRGO) 

आज घर के किसी काम को पूरा करने में बड़ों की राय लेना अच्छा रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है।

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज किसी अच्छी कंपनी में जॉब का ऑफर आयेगा। महिलाएं आज कोई उद्योग शुरू करने का मन बनायेंगी।

तुला (LIBRA)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कॉलेज के स्टूडेंट्स को नयी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा।

आज रुका हुआ सरकारी काम पूरा हो जायेगा। करोबार में बरकत होने के योग है, कोई नया पार्टनर, पार्टनरशिप के लिए मिलेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) 

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको पैसों के मामलो में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है।

ऑफिस के किसी काम को पूरा करने के लिए उम्मीद से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज आपके लिए कोई फैसला करना थोड़ा कठिन होगा।

धनु (SAGITTARIUS)

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। कारोबार को लेकर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेगी।

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनपसंद कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आयेगा। आप अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे।

मकर (CAPRICORN)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी।

ऑफिस के बहुत दिनों से रुके हुये कामों को आज आप आसानी से निपटा लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। माता का सहयोग आपको प्राप्त होगा।

कुंभ (AQUARIUS)

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे।

आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। अचानक धन लाभ के अवसर बन रहे हैं।

मीन (PISCES)

आज पैसों की स्थिति में बड़े बदलाव होने की संभावना है। आपके व्यवहार से आपका जीवनसाथी प्रसन्न रहेगा।

आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। व्यापारी वर्ग को अचानक कोई बड़ा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!