आज का राशिफल, 17 September, 2022

आज का राशिफल, 17 September, 2022

Today’s Horoscope (17 September, 2022)

पढ़ें 17, सितंबर 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आयेगा। आज व्यापार मे लाभ आपके मन को भी संतुष्टि देगा।

आज आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भी भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको आज अपने पिताजी के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है, क्योंकि उसमें कुछ गिरावट हो सकती है।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए कुछ नया लेकर आएगा। आपको अपने व्यवसाय की योजनाओं की ओर ध्यान देना होगा।

यदि आपने लापरवाही की तो आपको कोई भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। यदि आज किसी से लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दे।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक रहने वाला है। आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी,

इसलिए आज आप वही कार्य करें, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो और आपको व्यापार में कुछ नया करने का भी मौका मिलेगा।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। रात्रि का समय आज आप किसी पार्टी में जा सकते हैं।

आज आप अपने लंबे समय से अधूरे कार्यो को निपटाने की योजना बनाएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा,

लेकिन आपको यह ध्यान देना होगा कि लोग आपकी उस मदद को आपका स्वार्थ ना समझे। आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। उसमे कुछ धन भी व्यय होगा।

कन्या (VIRGO) 

आज के दिन आपको थोड़ा संयम बरतना होगा। आज आपको किसी भी कार्य में जल्दबाजी नहीं करनी है, क्योंकि जल्दबाजी में आपका कोई भी कार्य बिगड़ सकता है।

आज आपको अपने परिवार के बच्चों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है,

तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। आज आपके परिवार के आसपास के लोग आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

वृश्चिक (SCORPIO) 

आज का दिन आपके लिए काफी मजबूती भरा रहेगा। आप अपनी धीमी गति से चल रहे बिजनेस के लिए किसी व्यक्ति अथवा बैंक से ऋण लेने की सोच रहे हैं,

तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगा। आज आपको अपनी संतान की शिक्षा से संबंधित छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आपके लिए सावधान व सतर्कता बरतने के लिए होगा। आज आपको अपने बिजनेस में किसी भी व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले सोचना होगा।

आज आपको अपने व्यापार में कोई नया मौका मिलगा, लेकिन आपको उसे पहचानने की आवश्यकता होगी।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को किया हुआ था, तो वह भी आपको भरपूर लाभ दे सकता है।

नौकरी कर रहे लोगों को एक से अधिक काम हाथ में आने से उनकी व्याकग्रता बढ़ सकती है, लेकिन फिर भी उन्हें किसी भी कार्य मे जल्दबाजी नहीं करनी है।

कुंभ (AQUARIUS)

आज आपको अपने स्वास्थ्य से लेकर अपने बिजनेस तक के सभी कार्य को सावधानी से करना होगा, क्योंकि आपके स्वास्थ्य में भी आज कुछ गिरावट आ सकती है।

आज यदि आप किसी नए काम में हाथ डालेंगे, तो उसमें आपको पहले अपने भाई से सलाह मशवरा अवश्य करें।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से लाभदायक रहेगा। आज आप यदि अपने व्यापार या फिर कहीं निवेश कर रहे हैं, तो कोई बड़ा जोखिम भी उठाएंगे, तो वह आपके लिए हितकर परिणाम लेकर आएगा।

आज आपको अपनी बुद्धि का प्रयोग करके ही सभी कार्यों को करना होगा। आज आप किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!