आज का राशिफल, 18 September, 2022

आज का राशिफल, 18 September, 2022

Today’s Horoscope (18 September, 2022)

पढ़ें 18, सितंबर 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका ध्यान आज पुराने कार्य को पूरा करने में लगा रहेगा। ऑफिस में किसी काम को लेकर अपने सीनियर्स से विचार-विमर्श करेंगे।

छात्रों का दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। आज आपको कर्ज से मुक्ती मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी।

वृष (TAURUS)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसे कम समय में ही पूरा कर लेंगे। लेन-देन के लिये आज का दिन अच्छा है।

स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिलेगी। जीवन में लोगों का सहयोग बना रहेगा। सब कुछ आपके मन मुताबिक होगा।

मिथुन (GEMINI)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। आज आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। किसी समारोह में आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा। व्यापारियों को कारोबार बढ़ाने के लिये किसी दूसरे व्यक्ति से बेहतर सुझाव मिलेंगे। आज आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे।

कर्क (CANCER)

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे आपको भविष्य में फायदा कराएगा।

जो लोग अविवाहित हैं उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। लवमेटस भी आज अपने साथी के बारे में घर पर डिसकस करेंगे।

सिंह (LEO)

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कारोबारियों को धन लाभ होगा। अगर आप किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह आज पूरा हो जाएगा।

किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का आपके मन में भाव आयेगा।

कन्या (VIRGO) 

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है। धैर्य से काम करें सब ठीक हो जायेगा। जो लोग अविवाहित हैं,

आज उनकी शादी की चर्चा होगी। दिनभर की व्यस्तता के कारण आज आप थकान महसूस करेंगे लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा।

तुला (LIBRA)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। आज पूरे दिन आपके चेहरे पर प्रसन्नता बनी रहेगी। कोई पुरानी बात आपको आज पता चल सकती है,

जिससे आप अचंभित होंगे, लेकिन शाम को दोस्तों के साथ समय बिताकर सब ठीक हो जायेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

वृश्चिक (SCORPIO) 

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ होने का योग है।

आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। लवमेट के साथ रिश्ते मधुर होंगे। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। लम्बे समय से रुके कार्य पूरे होंगे।

धनु (SAGITTARIUS)

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्रता से किया गया काम सफल होगा।

आज आप कोई नया काम शुरू करने का मन बनायेंगे। छोटे उद्योग वाले लोगों को आज बड़ा मुनाफा होगा। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी।

मकर (CAPRICORN)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। पैसों के मामले में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें नहीं तो नुकसान हो सकता है।

किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार करना ज्यादा बेहतर रहेगा। आज आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

कुंभ (AQUARIUS)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। पहले से चली आ रही समस्याओं का आज समाधान निकलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा, जिससे आपको भी फायदा होगा। कारोबार में आ रही सारी परेशानियां आज दूर होंगी। आज माता की सेहत में सुधार आयेगा।

मीन (PISCES)

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कारोबार को बढ़ाने के लिये आपको नये अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा।

आज किसी अनजान व्यक्ति से अच्छी सलाह मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में आज छात्रों को कड़ी मेहनत करने की जरुरत है।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!