आज का राशिफल, 13 March, 2022

आज का राशिफल, 13 March, 2022

Today’s Horoscope (13 March राशिफल)

पढ़ें 13, मार्च 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। रूका हुआ पैसा कही से वापिस मिलेगा। आप नये काम करने की सोच सकते हैं, जो आपको आगे धन लाभ के अवसर देंगे। आज आपका मन पूजा-पाठ में लगेगा। आपका किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। आज आपको कार्य पूरा करने में किसी की मदद मिलेगी। बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करना पड़ सकता है और ये यात्रा आपके किए काफी अच्छी रहेगी। आपके सभी काम बनेंगे।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप किसी नए कार्य की प्लानिंग कर रहे हैं और उसके लिए आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। आज आपके घर किसी मेहमान का आगमन होगा, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा और सब लोग मिल कर कहीं घूमने भी जा सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार के साथ बेहतर समय बीतेगा। आज सब जरूरी काम पूरे होंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी। 

मिथुन (GEMINI)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। किसी भी काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। बच्चों का आज पढ़ाई में थोड़ा कम मन लगेगा। आज आपको विरोधियों से बचकर रहना है। ऑफिस में आपके सीनियर आपके काम से खुश रहेंगे और कुछ गिफ्ट कर सकते हैं। कारोबार में आ रही सभी परेशानियां दूर होगी। शाम को जीवनसाथी के साथ समय बिताने से सब अच्छा होगा।

कर्क (CANCER)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपका पैसा कहीं अटक सकता है। बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं हील स्टेशन पर घूमने की प्लांनिग करेंगे। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है। आप अपने दोस्ती के रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश कर सकते हैं। बिजनेस से जुड़ा कोई भी फैसला आपको सोच-समझ लेना चाहिए, बेहतर रहेगा। आपके कुछ खास कामों में रूकावट आ सकती है, लेकिन परिवार के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। आपके साथ सब अच्छा होगा।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके किए शानदार रहेगा, आज कही घूमने फिरने जा सकते है। आप परिवार वालों के साथ भी कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं। आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

कन्या (VIRGO)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा। आपके कई योजनाएं समय से पूरे हो जायेंगे। आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। बच्चें आपको गर्व करने की वजह देंगे। सफलता आपके कदम चूमेगी।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आप पर काम का बोझ ज्यादा हो सकता है जिससे आपको थकान महसूस होगी। किसी काम को पूरा करने में अनुभवी की राय लेंगे। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर भावुक हो सकते हैं। कारोबार में आपको फायदा होगा। अपने खर्चों पर कंट्रोल बना कर चले। सोचे हुए काम पूरे होंगे। किसी काम के लिए माता-पिता से ली गई सलाह आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी समस्या खत्म होगी।

वृश्चिक (SCORPIO)

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर में खुशियों का माहौल रहेगा। विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नए व्यक्ति से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। आपके काम से जीवनसाथी प्रसन्न हो सकते हैं। ऑफिस में आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। आप सारी चीज़ों को बेहतर तरीके से संभाल लेंगे। आपको किसी लेन-देन से फायदा हो सकता है। घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। ऑफिस में बचे हुए काम को आज पूरी तरह से निपटा लेंगे। लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। किसी सीनियर्स वकील के साथ इंटरर्नशिप करने का मौका भी आपको मिलेगा। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। आज आपको काम में लोगो की मदद मिल सकती है। जिससे आप उन सब कामों में सफलता हासिल कर लेंगे।

मकर (CAPRICORN)

आज आपके जीवन में नया बदलाव हो सकता है। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल सकता है। आपको अपने सीनियर्स का भी सहयोग प्राप्त हो सकता है। आप अपने सभी कामों में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेंगे। आपके साथ सब अच्छा होगा।

कुंभ (AQUARIUS)

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आपके काम समय से पूरे होंगे। साथ ही आपको अपनी मेहनत का फल भी अवश्य मिलेगा। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आपको फायदा मिलेगा। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद मिलेगी। छात्रों को जल्द ही बड़ी सफलता हासिल होगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।किसी खास विषय पर मित्रों से बातचीत करेंगे। आपके सभी काम बनेंगे।

मीन (PISCES)

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप किसी पारिवारिक समारोह में जा सकते हैं। वहां आपको देखकर कुछ लोग खुश होंगे। इसके अलावा अपने रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए आज आपको कोशिश करनी पड़ सकती है। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। सीनियर्स आपके किसी काम से खुश हो सकते हैं। आपके सेहत में थोड़ी गिरावट हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आपको फायदा हो सकता है। जीवनसाथीके साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

अपने दोस्तों में लेख शेअर करें मनाचेTalks हिन्दी आपके लिए ऐसी कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ लेके आ रहा है। हमसे जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक पेज मनाचेTalks हिन्दी को लाइक करिए और हमसे व्हाट्स ऐप पे जुड़े रहने के लिए यहाँ क्लिक करे। टेलीग्राम चैनल जॉइन करने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!