आज का राशिफल, 16 September, 2022

आज का राशिफल, 16 September, 2022

Today’s Horoscope (16 September, 2022)

पढ़ें 16, सितंबर 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आपकी किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आपको किसी व्यापारिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा।

आप अपनी मेहनत के बलबूते काम पूरा करने में सफल होंगे। घर के बड़ों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है ।

वृष (TAURUS)

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नये कदम उठायेंगे। भरोसेमंद लोगों से समय पर सही सलाह और मदद मिलेगी।

आज कुछ पढ़ने और कुछ नया सीखने में रुचि लेंगे। सरकारी अफसरों को उनके मनपसंद जगह पर ट्रांसफर मिलेगा।

मिथुन (GEMINI)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको नौकरी के लिए अच्छी खबर मिल सकती है। लेखकों के लिए दिन बहुत बढ़िया है। आपका करियर नये रूप में उभरेगा।

आज आपके साथ सब कुछ ठीक रहेगा। कार्यों में साथियों से मदद मिलेगी। आज आपको घर की कोई ख़ास बात पता पता चलेगी।

कर्क (CANCER)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बितायेंगे। किसी स्थिति को लेकर ज्यादा सोचने की वजाय उस पर एक्शन लेना बेहतर होगा।

आज सब कुछ अपने सोचे हुए तरीके से होने की उम्मीद न रखें, तो बेहतर होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

सिंह (LEO)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। जिस काम को पूरा करना चाहेंगे, उसे समय से पूरा करने में कामयाब होंगे। किसी पुराने मित्र से मिलने और उसके घर जाने का मन बनायेगे।

कोई भी बात सोच-विचार कर कहें, वरना विवाद होने की स्थिति बन सकती है। लवमेट्स अपनी शादी की बात घर पर करेंगे।

कन्या (VIRGO) 

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अगर आप काम को करते समय अपने मन को शांत रखेंगे, तो आपका काम आसानी से सफल होगा।

किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। मनोरंजन से जुड़े फालतू खर्च होंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। लवमेट्स एक दूसरे की कद्र करेंगे।

तुला (LIBRA)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। लोगों को किसी करीबी से कोई खुशखबरी मिलेगी, जिससे आप ख़ुशी से झूम उठेंगे। करियर के मामले में आपके ऊपर अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आ सकती हैं।

दाम्पत्य जीवन में पहले की अपेक्षा आज ज्यादा खुशिया आएंगी। बच्चे आज खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे।

वृश्चिक (SCORPIO) 

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपकी कोशिश पूरी तरह से सफल होगी। मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। किसी बात को लेकर आपके मन की शंका दूर होगी।

परिवार और समाज के लोग आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे। आपकी बातों का लोगों पर गहरा असर पड़ेगा।

धनु (SAGITTARIUS)

आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी पकड़ मजबूत करने के अवसर प्राप्त होंगे। आपको लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

नए कारोबार की रूपरेखा तैयार करेंगे। किसी खास व्यक्ति से आप अपने मन की बातें शेयर करेंगे। आज आपके माता के सेहत में सुधार आयेगा।

मकर (CAPRICORN)

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कंपनी से जॉब के लिये कॉल आ सकती है।

घर में नन्हें मेहमान के आगमन से घर का माहौल उत्सव जैसा होगा। लवमेट्स आपको मन पसंद गिफ्ट देंगे।

कुंभ (AQUARIUS)

आज आपका रूझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। आपके रुके हुए कार्य पूरे हो जायेंगे, जिससे आपको आनंद की अनुभूति होगी।

आप खुद को फिट और तरोताजा महसूस करेंगे। दिन खत्म होते-होते आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। छात्रों के लिए दिन शानदार रहने वाला है।

मीन (PISCES)

आज किस्मत आपके साथ रहेगी। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहे हैं, वो किसी फ्रेंड की मदद से पूरा हो जाएगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर है।

आपको किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर मिलेगी। कुछ अवसरों का फायदा आपको मिलेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!