आज का राशिफल, 14 March, 2022

  1. आज का राशिफल, 14 March, 2022

Today’s Horoscope (14 March राशिफल)

पढ़ें 14, मार्च 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आपको कामों में सफलता मिलेगी। आज अजनबी लोगों पर भरोसा करने से बचे। काम के सिलसिले में बनाई हुई योजनाओं को किसी के साथ शेयर न करे। जीवनसाथी आज आपसे नाराज हो सकते है इसलिए उन्हें खुश करने के लिये कोई उपहार दे। आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बन सकते हैं। आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने काम को पूरा करने में भाई-बहन का सपोर्ट ले सकते है। आप खुद को फिट महसूस करेंगे। मेहनत का फल आपको मिलेगा और करियर में आपकी तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। लोग आपके काम की प्रसंशा करेंगे। आप कोई छोटा उद्योग शुरु करने के बारे में विचार कर सकते हैं। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्राएं आपके लिये लाभकारी हो सकती हैं। आपको सभी काम में सफलता प्राप्त होगी।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप काम के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं जिससे आपको फायदा मिलेगा। आपकी तरक्की से समाज में आपका सम्मान और रुतबा बढ़ेगा। आज आपके घर में कोई मेहमान आ सकते हैं जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। अपने लक्ष्य को पूरा करने में आपको किसी की मदद मिल सकती है। जो लोग मार्केटिंग की फील्ड से जुडे हैं, उन्हें अच्छे क्लांइट मिलने की संभावना है। आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऑफिस में भी आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप बखूबी निभा लेंगे। परिवार वालों के साथ मौज-मस्ती होगी, जिससे घर का माहौल अच्छा रहेगा। आप माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के नये अवसर मिल सकते हैं। कामकाजी महिलाओं का ऑफिस में दिन अच्छा रहेगा। सफलता आपके कदम चूमेगी।

सिंह (LEO)

आपका दिन फेवरेबल रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ लोगों से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। कुछ दिनों से रुका हुआ काम पूरा हो जायेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन काफी बेहतर रहेगा। आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल हो सकता है, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। कार्य क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

कन्या (VIRGO)

अपनी प्रतिष्ठा में वृद्धि लाने के लिए आपको कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी हो सकती है। जो लोग नौकरीपेशा हैं, उनको थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। काम को लेकर सीनियर आपसे नाराज हो सकते हैं। वो आपसे कोई ऐसी बात कह सकते हैं, जो आपको बुरी लग जाये। लेकिन आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है।

तुला (LIBRA)

आपको वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिल सकता है। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा हो सकती है। नयी तकनीक को अपनाने से आपके व्यापार में वृद्धि हो सकती है। अपने जीवनसाथी के साथ आप डिनर करने का प्रोग्राम बना सकते हैं। जो लोग संगीत या गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़ी जगह पर परफॉर्म करने का मौका मिल सकता है | आपके व्यापार में वृद्धि होगी।

वृश्चिक (SCORPIO)

नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में सफलता हासिल होगी। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। ऑफिस में आपको सबका सहयोग मिलेगा। कोई काम मन-मुताबिक पूरे होने पर जीवनसाथी आपसे खुश होंगे। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। अपना ध्यान किसी सोशल वर्क में लगा सकते हैं। आपको किसी नए कॉन्टैक्ट से फायदा होगा। कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आ सकती है। आय में वृद्धि होगी।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको थोड़ा संभलकर रहना चाहिए, और लोगों को बात में नही आना चाहिए। आज अपने काम सिलसले में बड़ो की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। छात्र आज पढ़ाई में मन काम लगाएंगे। आपको अपना ध्यान भटकाने से बचना चाहिए। आपकी जिंदगी में कुछ बदलाव आ सकते हैं। आपको बिजनेस में विरोधियों से बचकर रहना चाहिए। खुद को फिट रखने के लिए आपको योग जरूर करना चाहिए।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप कोई नए काम की शुरआत कर सकते है जो आगे चल कर आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में कोई भी डील करते समय आपको सोच-समझकर ही आगे बढ़ना चाहिए। सेहत के प्रति आपको अपना ख्याल रखना चाहिए। बाहर का फास्ट फूड खाने से आपको बचना चाहिए।

कुंभ (AQUARIUS)

छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए दिन खासतौर पर फायदेमंद रहेगा। आपका कोई रिसर्च वर्क पूरा हो सकता है। जॉब के मामले में कोई बड़ा ऑफर मिलने से आपको धन लाभ हो सकता है। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सबके साथ आपके संबंध बेहतर होंगे।

मीन (PISCES)

आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको सरकारी कामों में किसी बड़े व्यक्ति की मदद मिलेगी। आप परिवार वालों के साथ शॉपिंग करने जायेंगे। दोस्त आपसे किसी मामले में सलाह कर सकते हैं। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल मिल सकते हैं। लवमेट के लिए दिन बढ़िया रहेगा। बच्चों के प्रति आपका स्वभाव नरम बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

अपने दोस्तों में लेख शेअर करें मनाचेTalks हिन्दी आपके लिए ऐसी कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ लेके आ रहा है। हमसे जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक पेज मनाचेTalks हिन्दी को लाइक करिए और हमसे व्हाट्स ऐप पे जुड़े रहने के लिए यहाँ क्लिक करे। टेलीग्राम चैनल जॉइन करने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!