आज का राशिफल, 04 July, 2022

आज का राशिफल, 04 July, 2022

Today’s Horoscope (04 July, 2022)

पढ़ें 04, जुलाई 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन व्यापार करने वालो के लिए उत्तम रहेगा। आज आप जीवनसाथी से बिना किसी बात पर झगड़ा कर सकता है।

विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए माता पिता की आवश्यकता होगी। आज आप अपने घर परिवार के लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने का मन बनाएंगे, जिसमें आप कामयाब अवश्य रहेंगे।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपको अपनी खुशियों का बलिदान करना होगा। आप घर परिवार की समस्याओं को आज अपने वरिष्ठ सदस्यों की मदद से सुलझाने मे कामयाब रहेंगे।

यदि आज आपके परिवार का कोई सदस्य आपसे कड़वे शब्द बोलता है, तो आपको उन्हें भी सुनना पड़ सकता है।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके मन में एक अजीब सी बेचैनी रह सकती हैं। यदि आज आपको अपने व्यापार के लिए कोई निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर ले।

आपके पिताजी के स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है, इसलिए बाहर के खानपान से परहेज रखने के लिए कहे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा। आपके खर्चे और बढ़ सकते हैं, जिन पर आपको लगाम लगानी होगी। जीवनसाथी को आज आप बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

संतान के भविष्य से संबंधित यदि आज किसी योजना में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन अति उत्तम रहेगा।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपने अपने व्यापार के लिए जो भी सपने देखे हुए हैं, वह हकीकत में बदल सकते हैं। आपकी तरक्की देखकर आपके घर परिवार के शत्रु भी आपसे जलन महसूस कर सकते हैं।

कार्यालय व कामकाज में अधिकता होने के कारण जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए।

कन्या (VIRGO)

आज का दिन आपके लिए कुछ निराशाजनक रह सकता है। यदि आपका किसी से कोई वाद विवाद होता है, तो उसमे अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह आपके रिश्ते में दरार डाल सकती है।

आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेल कूद मे व्यतीत करेंगे, जिससे आपका तनाव थोड़ा कम होगा।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आप किसी चिंता के कारण अपनी खुशियों के पल को खराब कर सकते हैं, इसलिए ऐसा ना होने दें।

आज आपको अपनी संतान के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए कोई भी फैसला लेना पड़ सकता है।

वृश्चिक (SCORPIO)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज जिन लोगों को आंखों से संबंधित कोई समस्या चल रही है, उन्हें सतर्क रहना होगा।

यदि मुमकिन हो, तो आज सूरज की तेज रोशनी से भी बचना होगा। आपको अपने लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है

धनु (SAGITTARIUS)

आज आपके अंदर एक नई ऊर्जा को आप महसूस करेंगे। आज आपके जीवनसाथी व आपके परिजनों की वजह से आपका दिन कुछ परेशानी भरा रह सकता है, इसके कारण आपको मानसिक तनाव महसूस होगा।

आज आप अपने व्यापार में चल रही किसी परेशानी को अपने भाई से साझा करेंगे

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कमजोर है। आज आपको अपने काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

आज आपको कोई उपहार प्राप्त हो सकता है, लेकिन इसके बदले वह आपसे कुछ लेने की इच्छा रखेंगे। आप अपना समय माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। यदि प्रेमजीवन जी रहे लोग आज अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार या चॉकलेट आदि लेकर आ सकते हैं।

आज आपको अपने व्यापार के महत्वपूर्ण फैसले लेते समय किसी की बातों से दबाव में नहीं आना है, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। प्राइवेट नौकरी से जुड़े लोग यदि नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल भी ना बदले, नहीं तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

आज आपको अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी कुछ समय निकालना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!