आज का राशिफल, 01 July, 2022

आज का राशिफल, 01 July, 2022

Today’s Horoscope (01 July, राशिफल)

पढ़ें 01, जुलाई 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। जरूरत से अधिक चीजों की शॉपिंग हो सकती है। छात्रों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। इसके अलावा किसी नये कॉलेज में एडमीशन लेने के लिये आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

आपको पैसों की कमी भी महसूस हो सकती है, लेकिन चिंता ना करें समय रहते आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

वृष (TAURUS)

आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस के किसी सहकर्मी से मदद मिल सकती है। महिलाएँ नए कपड़े या घर का कुछ समान खरीदने के लिए शॉपिंग पर जा सकती हैं।

यात्रा करते हुए समान या पैसो का ध्यान जरूर रखें। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन (GEMINI)

आज आपका दिन सुनहरे पल लेकर आया है। जीवनसाथी को कोई अच्छा-सा सरप्राइज़ देने की योजना बनाएँगे। खुद को दूसरों के सामने साबित करने में सफल होंगे।

कामकाज से संबंधित अच्छे और व्यवहारिक आईडिया आपके दिमाग में आयेंगे। बच्चों का पढाई में मन लगेगा। सेहत का खास ख्याल रखें, बाहर का ऑयली खाने से बचें।

कर्क (CANCER)

आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। कामकाज में ज्यादा मेहनत के बावजूद कुछ कम सफलता मिल सकती है। आपके काम कुछ समय के लिये रुक सकते हैं। ऑफिस में काम का लोड बढ़ सकता है।

बच्चे आज भाई बहन के साथ पार्क में घूमने जायेंगें। दाम्पत्य जीवन खुशनुमा रहेगा, जीवनसाथी आपका मन पसंद खाना भी आपको बना के खिला सकता है।

सिंह (LEO)

आज का दिन मिला जुला रहेगा। सोचे हुए काम को पूरा करने में थोड़ा टाइम लग सकता है। किसी बात को समझने में कन्फ्यूजन की स्थिति बन सकती है।

रोजमर्रा और महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने में मेहनत और भाग-दौड़ थोड़ी ज्यादा हो सकती है, जिससे शाम को आपके पैरो में दर्द रह सकता है। किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से बचें। कामयाबी जरुर हासिल होगी ।

कन्या (VIRGO)

आज आपका दिन नई सौगात लेकर आया है। आज करियर संबंधी कोई शुभ समाचार मिलेगा। मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार आ सकते हैं।

कहीं घूमने-फिरने के लिए समय बेहतर है। जो लोग वकील हैं आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल हो सकती है। स्वास्थ्य आज बहुत ही बढ़िया रहेगा। सारी परेशानियां दूर होंगी ।

तुला (LIBRA)

आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आप जिन कामों को करने के लिए सोचेंगे, वे आप पूरा करने में सफल होंगे।

शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। महिलाओं के लिए दिन राहतपूर्ण रहने वाला है, परिवार के सभी लोग घर के कामों में आपकी सहायता करेंगें।

वृश्चिक (SCORPIO)

आज भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में अपनी प्रगति के बारे में विचार करेंगे। जो लोग सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें तरक्की के नये अवसर प्राप्त होंगे।

आज आप कोई नया काम शुरु करने की भी सोच सकते है, जो की काफी फलदायी होगा। माता पिता का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा। सेहत के लिहाज से भी आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगें।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन बढ़िया रहेगा। दोपहर तक आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है जो आपकी प्रतिभा मान-सम्मान बढ़ाने में कारगर साबित हो सकती है।

जो लोग विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उन्हें किसी नयी खोज में बड़ी सफलता मिल सकती है। घर में सुख-सौभाग्य बना रहेगा। पिता का ज्यादा समय बच्चो के साथ बितेगा।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन ठीक-ठीक रहेगा। कारोबार में अचानक कोई रुकावट आ सकती है। आज अपने मोबाईल का ध्यान रखें, नहीं तो जल्दीबाजी में कहीं भूल सकते हैं।

स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। दूसरों की मदद करते-करते खुद थकावट महसूस करेंगे। रूके हुए सारे काम आज पूरे हो जायेंगें।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन फेवरेबल रहेगा। अपने बिजनेस में नये प्रयोग करने में आप सफल होंगे।

अधिकारी वर्ग आपके काम की तारीफ करेंगे। पार्टनर के साथ आप थोड़े रोमांटिक हो सकते हैं और कहीं डिनर पर भी जा सकते है।

प्रॉपर्टी से जुड़े काम आज पूरे हो जाएंगे। आज रोजगार के नयें अवसर आपको प्राप्त होंगे।

मीन (PISCES)

आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज मन से की हुई कोशिशें पूरी हो जायेगी। आप सोशल मीडिया पर नए लोगों से संपर्क कर सकते हैं।

जो लोग अविवाहित हैं आज उन्हें विवाह का प्रस्ताव भी मिलेगा। बच्चे माता पिता के साथ बजार घूमने जायेंगें, जिससे उनका मन काफी प्रसन्न हो जायेगा।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!