आज का राशिफल, 13 September, 2022

आज का राशिफल, 13 September, 2022

Today’s Horoscope (13 September, 2022)

पढ़ें 13, सितंबर 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए उन्नति और आपको दूसरों की मदद करने का दिन रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है।

जीवन साथी से यदि आपकी कोई अनबन चल रही थी, तो आज आप उसे दूर करने में सफल रहेंगे।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज दोपहर तक कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज एक के बाद एक कार्य आपको सौंपा जा सकता है,

प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज कोई सुखद अनुभव होगा। आज भाइयों के साथ यदि आपका कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह समाप्त होगा।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने व्यवसाय के लिए लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं,

जो आपके लिए कोई शुभ सूचना लेकर आएगी। यदि आपने किसी नए व्यवसाय को करने का मन बनाया है, तो उसके लिए भी दिन रहेगा।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए सामान्य है। संतान के दायित्व की पूर्ति होने से आज आपका मन प्रसन्न होगा। यदि आपके पिताजी को कोई नेत्र संबंधित समस्या है,

तो उसके कष्ट बढ़ सकते है। छोटे व्यापारियों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आज अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे।

कन्या (VIRGO) 

आज कार्यक्षेत्र में आपके प्रतिद्वंदी आपका सिर दर्द बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक धन लाभ होने से आपका मन प्रसन्न होगा।

आज आप वृद्धजनों की सेवा प्रदान करने के कार्यों में व्यतीत करेंगे। यदि आपके आसपास में आज कोई वाद-विवाद पनपता है, तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी होगी।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातक यदि आज किसी कार्य को अपने हाथ में ले,

तो उसे सायं काल तक पूरा अवश्य करे, नहीं तो वह उनके लिए कोई परेशानी बन सकता है। यदि आज आप अपने किसी मित्र के लिए भी कुछ पैसों का इंतजाम कर सकते हैं।

वृश्चिक (SCORPIO) 

आज का दिन आपके आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आप अपनी धन को बढ़ाने के लिए जिस भी कार्य में निवेश करेंगे,

तो वह आपके लिए लाभ का सौदा लेकर आएगा, संतान की आज कुछ जरूरी आवश्यकताओं की खरीदारी पर भी आज आप कुछ धन व्यय करेंगे।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आज आपके घर व व्यवसाय में आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आप को ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे।

यदि आज आप किसी को उधार देने की सोच रहे थे, तो बिल्कुल ना दें, नहीं तो वह धन फंस सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज आप यदि किसी प्रकार की मदद मांगेंगे, तो वह आपको अवश्य मिलेगी।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके लिए व्यावसायिक क्षेत्र में आपको मन के अनुकूल लाभ देने वाला रहेगा। आज आपको वाहन के प्रयोगों से सावधानी बरतनी होगी।

रोजगार की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं, आज उनको उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। यदि आज कहीं पर धन का निवेश करना पड़े, तो दिल खोलकर करें क्योंकि भविष्य में वह आपको भरपूर लाभ देंगे।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपके लिए थोड़ी परेशानी भरा रह सकता है। आज आपकी माताजी के स्वास्थ्य में अचानक से गिरावट आपको परेशान कर सकती है।

यदि आज किसी संम्पति की खरीदारी का मन बना रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो भविष्य में आपको धोखा हो सकता है।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। यदि आज आप किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल सकता है।

संतान के द्वारा किए गए कार्यों में आज आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आप अपने लिए भी कुछ समय निकालने में कामयाब रहेंगे।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!