आज का राशिफल, 19 July, 2022

आज का राशिफल, 19 July, 2022

Today’s Horoscope (19 July, 2022)

पढ़ें 19, जुलाई 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है  “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ की आवश्यकता होगी क्योंकि टीम वर्क के जरिए किए गए कार्यों में भी आज आप सफलता प्राप्त कर सकेंगे। 

आज आप लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। यदि आपका कोई लंबे समय से संपत्ति का विवाद चल रहा था, तो वह आज खत्म होगा, जिसके कारण आप चैन की सांस ले सकेंगे।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए फलदायक रहेगा। आज आप जो भी कार्य करेंगे, वह पूरे उत्साह और जोश से करेंगे। व्यापार में यदि आज आपकी कोई डील लटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है। 

आज आप अपने मनोरंजन के कार्य पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज आप कुछ नई योजना बनाने में समय व्यतीत करेंगे।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए सामान्य से अधिक परेशान वाला रहेगा। आज आपको अपने कार्य में अधिक परिश्रम की आवश्यकता होगी। यदि आज आप कोई नया कार्य करने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए आगे टाल दें। 

अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। यदि आज आप किसी कार्य में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना करें।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपका आध्यात्म के कार्यों में व्यतीत होगा। कोई नई डील आज आपकी शर्तों के अनुसार ही फाइनल होगी। कारोबार मे वृद्धि होगी। 

आज आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। किसी बौद्धिक काम में आज आपको कामयाबी मिल सकती है।

सिंह (LEO)

आज आपको अपने किसी भी कार्य को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है क्योंकि यदि आपने ऐसा किया, तो आपको धन की हानि का सामना करना पड सकता है।

सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए लोगों को आज लाभ होगा। ससुराल पक्ष के किसी भी व्यक्ति को आज आपको धन उधार देना पड़ सकता है। 

कन्या (VIRGO)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने मन के कार्य को पूरा करने की कोशिश करनी होगी। व्यवसाय में आज आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। 

आज आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, आज आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे। घर परिवार में भी यदि आज आपको कोई भला बुरा बोलता है, तो आपको उसकी बातों को दिल से नहीं लगाना है। 

आज आपको अपनी संतान के भविष्य से संबंधित कोई फैसला लेना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता नजर आ रहा है।

वृश्चिक (SCORPIO)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। राजनीति से जुड़े लोग आज अपने कामकाज में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। यदि आज रूपए पैसे का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना करें क्योंकि उसके लिए दिन एकदम सही नहीं है, 

आज आप अपने व्यापार के लिए कुछ नए आइडिया को आगे बढ़ाएंगे, जो भविष्य में आपको लाभ अवश्य देंगे। पिताजी के साथ आज अपने मन की कुछ बातों को रखेंगे, जिसके कारण आपको मानसिक शांति मिलेगी।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसे पूरी लगन निष्ठा से करेंगे। आज किसी न किसी अनावश्यक खर्च के कारण आपका मूड खराब हो सकता है, 

इसके कारण आप अपने परिवार के किसी सदस्य पर गुस्सा भी निकाल सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा बिल्कुल नहीं करना है, नहीं तो वह आपके रिश्ते में दरार डाल सकता है।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आप अपने घर में रोजमर्रा के कार्यों को खत्म करने के लिए दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे। यदि आप किसी कानूनी कागजात पर दस्तखत करने वाले हैं, तो बहुत ही सोच विचार कर करें। 

जीवन साथी के स्वास्थ्य में आज कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। संतान के द्वारा किए गए कार्यों से आज आपका मान-सम्मान बढेगा, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपके भाग्य का सितारा बुलंद नजर आ रहा है। आज अपने कामकाज में आ रही बाधाओं को दूर करके सफलता प्राप्त करेंगे। 

सुबह से ही आज आपको शुभ संदेश सुनने को मिलते रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज तनाव का सामना करना पड़ सकता है। ससुराल मे भी आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके लिए कुछ धीमा रहने वाला है। आज आपको नौकरी में अपनी जगह बनाने के लिए बहुत ही सूझ-बूझ से काम लेना होगा। 

आज आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि इसमें गिरावट देखने को मिल रही है। आप किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!