आज का राशिफल, 30 June, 2022

आज का राशिफल, 30 June, 2022

Today’s Horoscope (30 June, राशिफल)

पढ़ें 30, जून 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए सफलता दायक रहेगा। आज आप कुछ नई चीजों का अनुभव करेंगे, जो आपके व्यापार के लिए भी उत्तम रहेंगी। 

आज आप अपने कार्यों को छोड़कर दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहेंगे। लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिससे आपके मन में संतोष रहेगा।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। व्यापार में लाभ के नए नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। 

यदि आज आप को संतान के भविष्य से संबंधित कोई फैसला लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर लें। परिवार के वरिष्ठ सदस्य की सलाह से लिया गया फैसला आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक रूप से फलदायक रहेगा। अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों का ध्यान रखेंगे। यदि आज आपके किसी मित्र को आपकी मदद की आवश्यकता हो, तो अवश्य करें। 

कार्य व्यवसाय में आज आपको सतर्क रहना होगा। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के लिए कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। दांपत्य जीवन सुख में रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके किए गए कार्यों में सफलता दिलाने वाले रहेगा। आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। यदि आपने पार्टनरशिप में कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह भी आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। 

कन्या (VIRGO)

आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टिकोण से आपके लिए लाभदायक रहेगा। यदि भविष्य के लिए किसी योजना में निवेश करना पड़े, तो खुलकर करें क्योंकि वह आपको भरपूर लाभ दे सकता है। 

संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई संतोषजनक समाचार सुनने को मिलेगा। घर में यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है, तो आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो वह आपको परेशानी दे सकती है।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है। नए व्यवसाय को करने का यदि आप मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमे गिरावट आ सकती है।

वृश्चिक (SCORPIO)

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप सामाजिक व राजनीतिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसमें आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी। 

आज आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। व्यापार में चली आ रही समस्या आज समाप्त होगी। 

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आप अपने लिए कुछ धन खर्च कर सकते हैं। संतान आज आपकी मर्जी के विरोध कार्य करेगी, जिससे आपको थोड़ा गुस्सा आ सकता है। 

नौकरी में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। परिजनों अथवा किसी नजदीकी से आपको उपहार मिल सकता है। 

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप जिस भी कार्य को करने की सोचेंगे, उसमें शुरुआत में रुकावट अवश्य आएगी, लेकिन बाद में वह काम पूरा होगा। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है

कुंभ (AQUARIUS)

आज के दिन आपके व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलेगा। यदि आज आपको किसी की कोई बात कड़वी लगती है, तो उसको आपको अपने मन में ही रखना होगा। 

नौकरी में भी आज आपसे कुछ शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आपके मधुर स्वभाव के कारण वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। 

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। नौकरी में आज आपकी अपने सहयोगियों से कुछ गरमा गर्मी हो सकती है।  व्यापार में धन लाभ कम होने से आज आपको कुछ मानसिक तनाव हो सकता है। 

आपके पिताजी की सेहत खराब हो सकती है। यदि आज आप नौकरी के साथ कोई पार्ट टाइम काम करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!