आज का राशिफल, 02 July, 2022

आज का राशिफल, 02 July, 2022

Today’s Horoscope (02 July, राशिफल)

पढ़ें 02, जुलाई 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको अपने व्यवसाय के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी होगी। संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है।

रात्रि के समय आज आपकी आपके प्रिय जनों से भेंट होगी। यदि आप अपने किसी काम की की लंबे समय से होने की प्रतीक्षा कर रहे थे, तो उसका पूरे होने से आपको खुशी होगी।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज उत्तम सफलता हाथ लग सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज पदोन्नति मिल सकती है।

यदि आपका संपत्ति संबंधित कोई विवाद चल रहा है, तो वह भी आज सुलझ सकता है। आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए कुछ कष्टदायक रहेगा। आज आपको अपनी संतान के भविष्य से जुड़ा कोई कठोर फैसला लेना पड़ सकता है। व्यापार में आज आपको कुछ नए मौके हाथ आएंगे, जिनको आप अपने आलस्य के कारण छोड़ सकते हैं।

आज आपकी किसी मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है, इसलिए यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो सतर्क रहें।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। यदि आपने किसी संपत्ति का सौदा किया हुआ है, तो आज वह आपको भरपूर लाभ दे सकती है।

किसी प्रिय व्यक्ति से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों की अपने अधिकारियों से कुछ अनबन हो सकती है, इसलिए आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखनी होगी।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपका मन कुछ विचलित कर सकता है। आज आपको अपने व्यापार में आमदनी के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। मानसिक उलझनों के कारण आज आप अपने व्यापार के लाभ से वंचित रह सकते हैं।

यदि आपके पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या चल रही थी, तो आज उसके कष्ट में वृद्धि हो सकती है।

कन्या (VIRGO)

आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलता दिख रहा है, जिस काम को करने की सोचेंगे वह पूरा होगा और उससे आपको लाभ भी अवश्य होगा।

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

तुला (LIBRA)

आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा। व्यापार में लंबे समय से चली आ रही लेनदेन की समस्या समाप्त होगी। आज पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आने से सुखद अनुभव होगा और आप आज किसी की मदद के लिए भी आगे आएंगे।

यदि आज किसी कार्य में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

वृश्चिक (SCORPIO)

आज का दिन आप अपने पारिवारिक बिजनेस की समस्याओं से कुछ परेशान नजर आएंगे, जिसके कारण आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा और आपका अपने परिवार के किसी सदस्य से कोई वाद विवाद भी हो सकता है।

आय कम होगी और व्यय अधिक होगा, इसलिए आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा।

धनु (SAGITTARIUS)

आज आपके व्यापार में आपके शत्रु आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे। नौकरी में आज आपको किसी महिला मित्र के सहयोग से लाभ मिलता दिख रहा है।

आज किसी व्यक्ति से यादगार मुलाकात के भी योग बनते दिख रहे हैं। आज आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से पर्याप्त मात्रा में धन लाभ मिलता दिख रहा है।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता लेकर आएगा। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज रोजगार के उत्तम अवसर प्राप्त होंगे।

आज आपको अपने माता-पिता का विशेष ध्यान रखना होगा क्योंकि उनको पेट दर्द, सिर दर्द, वायु, अपच, आदि रोग परेशान कर सकते हैं। रात्रि के समय आपके घर प्रिय अतिथियों का स्वागत होगा।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप अपने व्यापार में आ रही समस्या को किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह से सुलझाने में कामयाब रहेंगे।

आज आपका स्वास्थ्य भी कुछ नरम गरम रह सकता है। आज आप अपने जीवन साथी के साथ बीती बातों पर कुछ विचार कर सकते हैं।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको संतान की चिंता सता सकती है।

बहनोई व साले से यदि आज कोई लेन-देन करने की सोच रहे हैं, तो उसमें संबंध खराब होने की आशंका है, इसलिए सोच विचार कर ही लेनदेन करें। यदि आज किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से जाएं।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!