आज का राशिफल, 12 March, 2022

आज का राशिफल, 12 March, 2022

Today’s Horoscope (12 March राशिफल)

12, मार्च 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल

मेष (ARIES)

आज आपका दिन व्यस्तता में बीत सकता है। आप नई जिम्मेदारी लेने में थोड़ा संकोच कर सकते हैं, साथ ही घर के प्रति आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती है। कुछ खास काम आपके अटक सकते हैं, लेकिन चिंता बिल्कुल ना करें समय रहते सब पूरे भी हो जाएंगे। कोई चीज कहीं रखकर आप भूल सकते हैं, इसलिए चीजों को आपको ध्यान से रखना चाहिए। माता के आशीर्वाद से आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज आप अपने कामों को पूरा करने के लिए लोगों की मदद ले सकते हैं। आज आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। आपके पार्टनर आपकी बातों को समझने की कोशिश करेंगे। आज अपने किसी काम को लेकर अपने पार्टनर से सलाह ले सकते हैं। ऑफिस के काम को लेकर कुछ नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए सुनहरे पल लेकर आयेगा। आज आप किसी नए काम को शुरआत कर सकते हैं जिसमें भाग्य आपका पूरा-पूरा साथ देगा। करियर में आपको सफलता मिलेगी। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी। आपको जीवन में अपने से बड़े लोगों का सहयोग मिलेगा, जिससे करियर में आपको सफलता मिलेगी। आज पिता कि सेहत का खास ख्याल रखे, उन्हे समय से दवाई खिलाएं।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आज आप सबके साथ मिल कर काम करे, इससे आपको सफलता हासिल होगी। आज आपका ज्यादातर समय परिवार के साथ बीतेगा जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा, घर के बड़ों से आज आपको कोई नई बात भी सीखने को मिलेगी। ईमानदारी की भावना से किये गए आपके सभी काम सफल होंगे।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए शानदार है। दाम्पत्य रिश्तों मधुरता बढ़ेगी। रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा होगा। कारोबार में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं, लेकिन इससे पहले आप अपने घरवालों की राय जरूर लें ले। इसके अलावा आज आपको कई नये काम करने के मौके मिलेंगे, जिनमें आप सफल भी होंगे। परिवार में लाभ की स्थिति बनेगी। रचनात्मक काम से आपको फायदा मिलेगा। रूका हुआ धन वापस मिलेगा।

कन्या (VIRGO)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात की संभावना है। निवेश के मामलें में आपको कोई नई सलाह मिल सकती है। कुछ लोगों की नजरों में आपकी पॉजिटिव इमेज भी बन सकती है। पिता के सहयोग से समस्याओं का हल निकलेगा।

तुला (LIBRA)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। महिलाए आज अपने घर के काम में बिजी रहेंगी, बच्चे भी आपकी आपके काम में मदद कर सकते है। शाम को आप अपने जीवनसाथी के साथ समय बितायेंगें। आज आप खुद को तंदरुस्त भी महसूस करेंगे। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन समान्य रहेग। नौकरीपैशा लोगो को आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

वृश्चिक (SCORPIO)

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आपकी बनाई हुई कई योजनाएं समय से पूरे हो जायेंगे। परिवार के साथ ज्यादा समय बीतेगा और माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी। भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। रूके हुए सभी काम पूरें होंगे।

धनु (SAGITTARIUS)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई बड़ा और अलग काम करने से आपको बचना चाहिए, अगर करना भी हो तो किसी बडें की राय जरूर ले ले। आज संतान के साथ कुछ विवाद होने की संभावना बन रही है, किसी मामले को आपको बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करना चाहिए, और उनकी भी बात समझनी चाहिए। आज माता पिता का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा जिससे आपके सभी कष्टों का निवारण होगा।

मकर (CAPRICORN)

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। सभी काम आपके मन- मुताबिक पूरे हो सकते हैं। जरूरत से ज्यादा एकाग्रता के कारण आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। एक तरफा सोच आपको परेशानी में डाल सकती है। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद करने से आपको बचना चाहिए। फालतू विवाद भी सामने आ सकते हैं। महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। स्वास्थ के लिहाज से आप अच्छे रहेंगें।

कुंभ (AQUARIUS)

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। इस राशि के कारोबारियों को आज थोडी मेहनत से भी लाभ हो सकता है। ऑफिस के काम आज आसानी से पूरा हो जायेंगे साथ ही बॉस आपकी परफॉर्मेंस से खुश होकर आपकी तारीफ करेंगे। संतान की तरक्की सुनिश्चित होगी। दूसरों की जरूरतों को पूरा करने की आप कोशिश करेंगे। आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेग। बेरोजगारो को रोजगार के नये अवसर मिलेंगे।

मीन (PISCES)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के कारोबारियों को उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। दूसरे लोग आपकी योजना से काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन है। परिवार के लोग आपके लिए मददगार होंगे। किस्मत के सहयोग से जो भी होगा आपके फेवर में होगा। आपके धन में वृद्धि होगी।

अपने दोस्तों में लेख शेअर करें मनाचेTalks हिन्दी आपके लिए ऐसी कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ लेके आ रहा है। हमसे जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक पेज मनाचेTalks हिन्दी को लाइक करिए और हमसे व्हाट्स ऐप पे जुड़े रहने के लिए यहाँ क्लिक करे। टेलीग्राम चैनल जॉइन करने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!