आज का राशिफल, 13 October, 2022

आज का राशिफल, 13 October, 2022

Today’s Horoscope (13 October, 2022)

पढ़ें 13, October 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज लाभ हो सकता है। यदि आज आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं,

तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें। आज आप अपने व्यवसाय के लिए बुद्धि व विवेक से जिन कामों को करेंगे, वह आपके अवश्य पूरे होंगे।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा। कारोबार कर रहे लोगों को आज किसी से अपने मन की बात शेयर नहीं करनी है, नहीं तो बनता हुआ काम भी बिगड सकता हैं।

यदि नौकरी से जुडे जातक आज किसी से कोई वाद-विवाद पडे, तो उसमें उनको संयम वह समझदारी से काम लेना होगा।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए कुछ कष्टदायक रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

आज आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में भी व्यस्तता अधिक रहेगी।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज कोई तनाव उत्पन्न हो सकता है। आज आपको किसी वाहन की खरीदारी करना लाभदायक रहेगा।

यदि आज आप साझेदारी में किसी व्यवसाय को चलाएंगे,तो वह भी आपको भविष्य में भरपूर लाभ देगा।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपका परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा। आज आप अपने प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा।

विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा में डटकर मेहनत करनी होगी, तभी वह किसी परीक्षा में सफलता पा सकेंगे।

कन्या (VIRGO) 

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आप अपने व्यापार के लिए किसी बैंक संस्था आदि से कर्ज लेने की सोच रहे हैं,

तो वह आज आपको आसानी से मिल जाएगा। आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत होंगे।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपको बुजुर्गों की बात सुनना अच्छा रहेगा। यदि उनके सलाह से किसी कार्य को करेंगे, तो वह आपको उत्तम लाभ दे सकती है।

यदि आपका कोई कानूनी संबंधित मामला लंबे समय से लटका हुआ है, तो आज उसमें भी आपको जीत मिल सकती है।

वृश्चिक (SCORPIO) 

आज का दिन आपको प्रत्येक मामले में संयम से काम लेना होगा। आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है।

कार्यक्षेत्र में ज्ञान और अनुभव का आज आप लाभ पा सकेंगे। आज परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आपके घर, परिवार, बिजनेस अथवा नौकरी आदि से संबंधित कोई समस्या चल रही थी,

तो आज आप उसका समाधान अपने पिताजी की मदद से निकालने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में आज कोई विशेष उपलब्धि प्राप्त हो सकती है।

आज आपको आय के नए स्त्रोत मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपके लिए अपेक्षाकृत लाभ लेकर आएगा। आज आप थोड़ा परेशान रहेंगे। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टर परामर्श अवश्य लें।

राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को आज कुछ जनसभाएं करने का मौका मिलेगा। आज आप अपने किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आयेगा। जो लोग विदेशों से व्यापार कर रहे हैं, उनके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।

नौकरी कर रहे जातक यदि नौकरी में परिवर्तन की सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाएं।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!