आज का राशिफल, 13 June, 2022

आज का राशिफल, 13 June, 2022

Today’s Horoscope (13 June राशिफल)

पढ़ें 13, जून 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”

मेष (ARIES)

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। अपनी प्रतिभा को निखारने के लिये आपको कई बड़े मौके मिलेंगे। ऑफिस में किसी जरूरी काम में सीनीयर आपकी मदद करेंगे।

काम आसानी से पूरा हो जायेगा। जो लोग संगीत से जुड़े हैं उनके लिये दिन अच्छा है। परिवार में आपको कुछ नयी जिम्मेंदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहने वाला है। आमदनी में बरकत होगी।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आत्मविश्वास और उम्मीदों वाला है। कामकाज में नये तरीकों को अपनाने की कोशिश करें फायदा जरूर मिलेगा। जो लोग अविवाहित हैं उन्हें विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। किसी को उधार देने से बचें।

आपको धैर्य बनाकर रखने की जरुरत है। लवमेट एक दूसरे के लिए कुछ स्पेशल कर सकते है, रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

मिथुन (GEMINI)

आज के दिन किस्मत का साथ मिलेगा। घरेलू खर्च में गिरावट हो सकती है। बेहतर होगा की छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें। महिलाओं का दिन घरेलू काम काज में बीतेगा।

तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। जो लोग टीचर हैं उनका ट्रांसफर उनकी मनपसंद जगह पर होगा। जो लोग विवाहित हैं उनका किसी बात पर जीवनसाथी से मन-मुटाव हो सकता है।

कर्क (CANCER)

आज का दिन का सामान्य रहने वाला है। परिवार में कई दिनों से चल रही समस्यायें सुलझ जायेंगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

हर कोई आपकी तरफ आकर्षित होगा। चारों तरफ से खूब प्रशंसा मिलने वाली है। करोबार में बरकत होगी

सिंह (LEO)

आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। ऑफिस में वातावरण शांति भरा रहेगा। जूनियर आपसे मदद की मांग कर सकते हैं।

जीवनसाथी के लिए ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते है। घर के बड़े बुजुर्ग की राय आपके लिये कारगर साबित होगी। आर्थिक स्थिति में थोड़ी गिरावट हो सकती है।

कन्या (VIRGO)

आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। किसी भी तरह का फैसला करने के पहले अच्छी तरह से सोच-विचार जरुर कर लें।

कारोबार में उतार-चढाव की स्थिति बनी रहेगी। जो लोग कोचिंग संचालक है अगर संचालन कार्य में बदलाव करें तो फायदा जरुर होगा। स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे। परिवार से कलेश दूर होगा।

तुला (LIBRA)

आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। पदोन्नति की काफ़ी संभावना है। आप अपनी ख़ुशी दुगनी करने के लिए परिवारवालों के साथ साझा करें।

निगेटिव थॉट्स को दिमाग में ना आने दें। धनलाभ की सम्भावनायें बन रही हैं साथ ही खर्चों में भी इजाफा होने वाला है। छात्रों को भविष्य के लिए योजना बनाकर पढ़ाई करने की जरूरत है।

वृश्चिक (SCORPIO)

आज का दिन बहुत ही अच्छा है। कोई जरूरी काम टाइम से पूरा हो जायेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करने में संकोच न करें।

सबकी दुवाओं का असर कोई सुखद परिणाम लेकर आएगा। जो लोग प्रॉपर्टी डीलर है उन्हें काफी धनलाभ होगा। शारीरिक दृष्टि से सेहत फिट रहेगी। बाहरी चीजों के सेवन से बचें। धन में वृद्धि होगी।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन शानदार रहने वाला है। वैज्ञानिक क्षेत्र से जुड़े लोगों कोई बड़ी सफलता मिलेगी। छोटी-मोटी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से निजात के लिये घरेलू नुस्खों को अपनाना फायदेमंद रहेगा।

कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिल जायेगा। कुछ नए मौके सामने आयेंगे जिसको खुले मन से स्वीकार करें। लवमेट अपने साथी को उनका मन पसंद कोई गिफ्ट दे सकते है।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। 

बच्चों को स्कूल में अच्छी परफॉरमेंस के लिये सम्मानित किया जायेगा। मानसिक रूप से स्वस्थ होने के कारण आप मौसम का पूरा आनंद लेंगे। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन नई सौगात लेकर आया है। पार्ट्नर से मन की बात कह सकते हैं। काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरे हो जायेंगे।

अगर आप बेरोजगार है तो आपको रोजगार के सुनहरे अवसर प्राप्त होगें। विवाहित अधिक से अधिक समय जीवनसाथी को दें। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। जो छात्र किसी इंटरव्यू में जा रहे हैं।

मीन (PISCES)

आज के दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। संचार से जुड़ी किसी नयी तकनीक से फायदा जरूर मिलेगा। आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। 

आसपास और साथ के लोगों में आपकी अच्छी इमेज बनेगी। सेहत बिल्कुल ठीक रहने वाली है। छात्रों ध्यान पढाई से भटक सकता है।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!