बॉडी मसाज लेने के बाद में न करें ये 5 गलतियां

बॉडी मसाज लेने के बाद में न करें ये 5 गलतियां

बॉडी मसाज लेने के बाद में न करें ये 5 गलतियां

(DON’T MAKE THESE 5 MISTAKES AFTER TAKING BODY MASSAGE)

आप में से बहुत सारे लोग स्पा जाकर या घर पर ही बॉडी मसाज लेते होंगे, लेकिन मसाज लेने के बाद कुछ जरूरी चीजों के बारे में आपको नहीं पता होगा।

तो चलिए आज हम आपको बताते हैं की मसाज लेने के बाद में आपको क्या नही करना चाहिए और क्या करना चाहिए, ताकि आप बॉडी मसाज का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा पाएं।

१. पानी पीना न भूले (Don’t Forget To Drink Water)

अगर आप मसाज लेने के बाद में पानी नहीं पीते है तो इससे आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है जिसकी वजह से यह आपके blood circulation और lymphatic को धीमा कर सकता है। Lymphatic system, शरीर से टॉक्सिन को निकलने में मदद करती है लेकिन आप डिहाइड्रेशन के शिकार हो जाते है तो आपका बॉडी मसाज लेना बेकार हो सकता है।

इसलिए मसाज लेने के बाद में एक ग्लास पानी जरूर पिएं।

२. तुरंत न नहाएं (Don’t Take Shower Immediately)

बहुत सारे लोग मसाज लेने के बाद तेल को छुड़ाने के लिए नहाने लगते है। लेकिन ऐसा करना बहुत गलत होता है। तेल को शरीर में लगाने के बाद में उसका स्किन की कोशिकाओं में जाना भी जरूरी होता है, जिसके लिए १ घंटे का इंतजार करना चाहिए।

इसलिए मसाज लेने के १ घंटे बाद ही नहाएं, तुरंत ना नहाएं।

३. गर्म पानी से ना नहाएं (Don’t Take Shower With Hot Water)

मसाज लेने के बाद में गर्म पानी से नहाना काफी अच्छा लगता है और बहुत सारे लोग ऐसा करते भी हैं। लेकिन यह एक बहुत बड़ी गलती है। अगर आपको मांसपेशियों में समस्या है या चोट है तो गर्म पानी से नहाना, सूजन को और बढ़ा सकता है। 

इसलिए गर्म पानी से नहाने को बजाय आप गुनगुने पानी से नहाएं।

४. भारी भोजन न खाएं (Don’t Eat A Heavy Meal)

मसाज करने से शरीर में blood circulation बढ़ जाता है जिसकी वजह से भूख भी लगने लगती है। लेकिन अगर आप मसाज के बाद में भारी भोजन या ज्यादा खाना खायेंगे तो ये आपको और सुस्त, ढीला बना देगा।

इसलिए मसाज लेने के बाद भरी भोजन करने की बजाय हल्का खाना या स्नैक खाएं।

५. भारी गतिविधियां न करें (Don’t Do Heavy Activities)

१ घंटे की मालिश के बाद शरीर हल्का और रिलैक्स हो जाता है। इसलिए मालिश के तुरंत बाद भरी गतिविधियां नहीं करना चाहिए और बॉडी को रिलैक्स होने के लिए छोड़ देना चाहिए। क्योंकि अगर आप जिम, एक्सरसाइज जैसी गतिविधियां करने लगेंगे तो यह आपकी मांसपेशियों को चोट पहुंचा सकता है।

इसलिए मसाज के बाद भरी गतिविधियां करने की बजाय हल्का गतिविधियां ही करे जैसे गाने सुनना, किताब पढ़ना, फिल्म देखना।

निष्कर्ष:

आपने इस लेख के जरिए जाना की बॉडी मसाज लेने के बाद में आपको पानी जरूर पीना चाहिए, तुरंत नहाना नही चाहिए, गर्म पानी से नहाने की बजाय गुनगुने पानी से नहाना चाहिए, भरी भोजन करने से बचना चाहिए और भारी एक्टिविटीज नहीं करनी चाहिए।

तो हम आशा करते है की अब आप जब भी बॉडी मसाज लेंगे तो इन सब बातों का ध्यान जरूर रखेंगे जिससे आप मसाज का पूरा फायदा उठा पाएं। 

अपने दोस्तों में लेख शेअर करें मनाचेTalks हिन्दी आपके लिए ऐसी कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ लेके आ रहा है। हमसे जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक पेज मनाचेTalks हिन्दी को लाइक करिए और हमसे व्हाट्स ऐप पे जुड़े रहने के लिए यहाँ क्लिक करे। टेलीग्राम चैनल जॉइन करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!