आज का राशिफल, 11 March, 2022

आज का राशिफल, 11 March, 2022

Today’s Horoscope (11 March राशिफल)

पढ़ें 11, मार्च 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”

मेष  (ARIES)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम को परिवार के साथ समय बिताने से सब ठीक हो जायेगा। आज अचानक से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज जीवनसाथी के साथ लंच का आनन्द ले सकते हैं। ऑफिस में काम को जल्द से जल्द निपटाने की कोशिश करेंगें इसमें आपकी बड़ी बहन भी आपकी सहायता करेगी। शादी-शुदा लोग अपने जीवन को खुशहाल बनाने में लगे रहेंगे।

वृष (TAURUS)

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ जायेगा। आसपास के लोगों से आपको मदद मिल सकती है। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में भी लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मधुर बनेंगे। किसी काम को करने के लिए नया तरीका अपना सकते हैं, जिससे आप आसानी से अपना काम भी पूरा कर लेंगे और आपको सफलता भी मिलेगी।

मिथुन (GEMINI)

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। आपके सामने कोई भी चुनौती टिक नहीं पायेगी। लोग आपके व्यवहार से काफी प्रभावित होंगे। शाम को आप जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। सोशल मिडिया पर नए लोगों से बात होने से आपको बड़ा फायदे होगा। परिवार में सबके साथ किसी खास मामले पर बातचीत हो सकती है। स्वास्थ के मामले में आप अच्छे रहेंगे।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज ऑफिसमें आपके सामने काम को लेकर कई चुनौतियां आ सकती हैं, जिसे आप बखूबी निभा लेंगे। आज आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैं। आज कोई भी फैसला सोच समझ के करें। जीवनसाथी की सलाह आपको फायदा दिला सकती है। आपको अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है। आज आप फोन खरीदने की सोच सकते है।

सिंह (LEO)

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे। लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे। किसी प्रिय मित्र से आपकी बात हो सकती है। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत के मामले में आप चुस्त- दुरुस्त बने रहेंगे। आज आप कुछ ऐसा काम कर दिखाएंगे जिससे आपको आगे जाकर खूब सफलता मिलेगी।

कन्या (VIRGO)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहेगा। आप आप अपने बच्चों के साथ समय बिताएंगे। जिससे बच्चे खुश रहेंगे। घर में किसी बात को लेकर माहौल थोड़ा गंभीर रह सकता है। आज आपको अपने पिता की कही हुई बातें माननी चाहिए, इससे आपको फायदा होगा। आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। आज कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक भी हो सकते हैं लेकिन समझदारी से काम करने पर आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

तुला (LIBRA)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आराम से पूरा हो जायेगा| आपको अपना मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये सोशल मीडिया के जरिए समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आप किसी नये काम को शुरू करने के लिये योजना बना सकते हैं। आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए। इससे चीज़ें स्पष्ट रहेंगी। संतान की ओर से आपको सुख मिलता रहेगा।

वृश्चिक (SCORPIO)

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज किसी बड़े काम में आपको अपने संतान का सहयोग मिलेगा। इसके अलावा आपके माता-पिता भी आपका सहयोग करेंगे। आज शाम को अपने माता-पिता के साथ आप किसी मंदिर घूमने जा सकते हैं। किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपके पास कोई नयी जिम्मेदारियां आएंगी, जिन्हें आप आसानी से पूरा कर देंगे। 

धनु (SAGITTARIUS)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। आज किसी व्यक्ति से बात चीत हो सकती है जो आपके करियर को बदल कर रख देगा। लेकिन कोई भी फैसला सोच समझ कर करें। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

मकर (CAPRICORN)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज महिलाएं घर के कामों में बिजी रहेंगी। बच्चे अपने स्कूल-कॉलेज के कामों में बिजी रहेंगी। आज प्रॉपर्टी से जुड़े कुछ कागजों का थोडा ज्यादा ख्याल रखें। आज परिवार में बडे़ भाई से आपकी थोड़ी अनबन हो सकती है, इसलिए वाणी पर संयम बनायें रखें। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। आज कई लोगों को आपकी बात समझने में परेशानी हो सकती है।

कुंभ (AQUARIUS)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। ऑफिस के काम से निपट लेने के बाद आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आपको घर के किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आप शाम को अपने दोस्तों के साथ आपनी कुछ पुरानी यादें शेयर करेंगें। कारोबार में किया हुआ पूुना निवेश आपको फायदा दिला सकता है। इस राशि के लोग आज सोशल मीडिया पर ज्यादा बिजी रहेंगे। धन के मामले में स्थिति ठीक रहेगी।

मीन (PISCES)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपके सारे काम मन- मुताबिक पूरे होंगे। आप घर मे बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे इससे आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है। आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। ऑफिस के अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, आपको नये प्रोजेक्ट भी मिल सकते है, सबकुछ आपके अनुरूप रहेगा। आज आपका स्वास्थ बहुत अच्छा रहेगा।

अपने दोस्तों में लेख शेअर करें मनाचेTalks हिन्दी आपके लिए ऐसी कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ लेके आ रहा है। हमसे जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक पेज मनाचेTalks हिन्दी को लाइक करिए और हमसे व्हाट्स ऐप पे जुड़े रहने के लिए यहाँ क्लिक करे। टेलीग्राम चैनल जॉइन करने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!