आज का राशिफल, 28 June, 2022

आज का राशिफल, 28 June, 2022

Today’s Horoscope (28 June, राशिफल)

पढ़ें 28, जून 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए फलदायक रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को आज कार्य क्षेत्र में कुछ अत्यंत कार्यभार मिल सकता है। आपको कुछ तनाव महसूस हो सकता है।

आप अपने कार्य को समय से कर पाएंगे अन्यथा बाकी बचे हुए कार्य को आगे के लिए टाल सकते हैं।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अधिक मेहनत की आवश्यकता है। जीवनसाथी व परिवार के सदस्यों के लिए कुछ समय निकालना होगा।

संतान के भविष्य के लिए आज आप कोई निवेश कर सकते हैं। यदि आज कोई व्यापार करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए आज दिन बिल्कुल उत्तम नहीं है।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। कड़ी मेहनत के बाद आपके व्यापार की जटिलताएं समाप्त होंगी।

प्रेम जीवन में समय ना दे पाने के कारण कुछ तनाव हो सकता है और आपका साथी आपसे नाराज हो सकता है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आप अपनी संतान के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए किसी व्यक्ति वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं।

विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आज आप अपने घर के लंबे समय से अधूरे पड़े कार्यो को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशान करने वाला रहेगा। आज आपको अपनी नौकरी और व्यापार में अपने शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। व्यापार में आर्थिक लेनदेन सोच विचार कर करें। आज आपको अपने पारिवारिक खर्चों को नियंत्रण में रखना होगा।

कन्या (VIRGO)

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। भाई बहनों के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। जीवन साथी को आज कोई उपहार भेट कर सकते हैं। आज आप अपने माता पिता की सेवा करेंगे।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आप अपना परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे। आज आपको रचनात्मक कार्य करने का भी मौका मिलेगा, जिससे आपके अंदर छिपी हुई प्रतिभा बाहर निकलेगी। आज आपके परिवार का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा।

वृश्चिक (SCORPIO)

रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। आज आपको अपने कारोबार में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती हैं, जिससे आप अपनी नई योजनाओं को आगे बढ़ा पाएंगे।

आज आपको अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज आपका कोई वाद-विवाद पनप सकता है।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी और यदि ऑफिस व व्यवसाय में किसी से भी तनाव चल रहा है, तो उससे भी आज आपको मुक्ति मिलेगी। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके व्यापार की स्थितियों में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। आपका काफी लंबे समय से बंद पड़ा हुआ माल बिकना शुरू होगा, जिसमें आपको लाभ अवश्य होगा। यदि आप नौकरी करते हैं और पार्ट टाइम काम करने का सोच रहे हैं, तो उसके लिए आज आप समय निकालने में कामयाब रहेंगे।

किसी उच्च अधिकारी की कृपा से आपका जमीन जायदाद से संबंधित विवाद का समाधान होगा।

कुंभ (AQUARIUS)

आज के दिन आप को धन लाभ होगा जिससे आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज किसी वृद्ध महिला का साथ मिलने से पदोन्नति हो सकती है।

भाइयों से आज किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है, इसलिए यदि कोई विवाद होता है, तो इसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभकारी दिख रहा है। संतान के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।

जीवनसाथी का सहयोग आपको प्राप्त होता दिख रहा है। कार्य क्षेत्र में आज आपके जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!