आज का राशिफल, 25 August, 2022

आज का राशिफल, 25 August, 2022

Today’s Horoscope (25 August, 2022)

पढ़ें 25, अगस्त 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपने व्यवसायिक मामलों में फैसले लेते वक्त ध्यान देना होगा। यदि आपने किसी के कहने पर कोई फैसला लिया, तो वह आपके लिए आगे चलकर परेशानी बन सकता है। आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होग। ननिहाल पक्ष से आपको आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप किसी नए दोस्त के प्रति आकर्षित होंगे। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा।

सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी को कही बाहर घुमाने लेकर जा सकते हैं।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आज अपने भाग्य के भरोसे किसी भी कार्य को नहीं छोड़ना है। उन्हें मेहनत के दम पर पूरा करना है।

आज आप किसी धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा, लेकिन आपको आज कुछ भी व्यय रहेगा।

कर्क (CANCER)

आज आप सुबह से अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिसके कारण आप अपने सभी कार्य को करने में सफल रहेंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। विद्यार्थियों को यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन करना है, तो वह आज कर सकते हैं। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को करने की सोची है, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। परिवार पर छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशें पेश कर सकते हैं,

जिन्हें पूरा करने की आप पूरी कोशिश करेंगे। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने का मन बनाएंगे, तो उसके लिए समय निकालने मे आज सफल होंगे।

कन्या (VIRGO) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा, जिस भी कार्य में हाथ डालेगे, उसमे आपको सफलता अवश्य मिलेगी। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे।

नौकरी कर रहे जातको को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा में कठिन परिश्रम करना होगा, तभी वह सफलता प्राप्त कर सकेंगे।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी जनक रह सकता है। आज आप चाहकर भी अपने अधूरे पड़े हुए कार्य को पूरा करने में असफल रहेंगे।

आप हल्का महसूस करेंगे। व्यवसाय में कुछ नए अवसर आपके सामने आएंगे, आपको उन्हें पहचानना होगा, तभी वह आपको फल दे पाएंगे।

वृश्चिक (SCORPIO) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप व्यावसायिक मामलों में ऊर्जावान होकर साहस का परिचय देंगे। आज आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं।

प्रेम जीवन जी रहे लोगों का आज कुछ तनाव मिल सकता है, जिसके कारण आपका मूड खराब हो सकता है।

धनु (SAGITTARIUS) 

आज का दिन परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा। आज विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ सूचना आ सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं।

आज आपको अपने पिताजी से कुछ जरूरी मुद्दों पर सलाह मशवरा करके ही निर्णय लेना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको लोगों की कुछ बातें भी सुननी पड़ सकती हैं।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके उत्साह में वृद्धि का दिन रहेगा। यदि आज आप निवेश करने का सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

भाई बहनों से यदि संबंधों में कोई कटुता आ गई थी, तो वह भी आज खत्म होगी। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा कर सकते हैं।

कुंभ (AQUARIUS) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपनी शान और शौकत पर खर्चा करते समय ध्यान देना होगा। रोजगार में आपको कोई सुनहरा अवसर प्राप्त हो सकता है,

जिसे पाकर आप बहुत प्रसन्न होंगे। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप जितना परिश्रम करेंगे, उतना फल मिलने में समय लगेगा, लेकिन निराश ना हो।

यदि आपने किसी तरह का कोई निवेश किया हुआ था, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। आज आप किसी संपत्ति के दिन लेनदेन की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन अति उत्तम रहेगा।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!