आज का राशिफल, 02 October, 2022

आज का राशिफल, 02 October, 2022

Today’s Horoscope (02 October, 2022)

पढ़ें 02, October 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आपको कष्टो से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। आज आप अपने जीवन साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपका मानसिक तनाव थोड़ा कम होगा।

यदि आपका कोई न्यायिक मामला चल रहा है, तो सायंकाल के समय उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

वृष (TAURUS)

आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा। आज आपको सभी शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी। यदि आज आप किसी व्यवसाय की यात्रा पर भी जाएंगे।

आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। भाई और बहनों की मदद से आज आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी।

कार्यक्षेत्र में आज आपके गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश अवश्य करेंगे, लेकिन आपको उनसे बचना होगा।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपकी कोई खोई हुई वस्तु आपको प्राप्त हो सकती है।

आज आपको अपने किसी परिजन की तबीयत बिगड़ने के कारण अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए कुछ असमंजस भरा रहेगा। आज व्यापार कर रहे लोगों के लिए उनके प्रतिद्वंदी उनका सिरदर्द बने रहेंगे। आपकी किसी मित्र से मुलाकात होगी।

संतान का आज कोई परीक्षा परिणाम आ सकता है, जिसमें उन्हें सफलता प्राप्त होगी। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आप सफलता अवश्य प्राप्त करेंगे।

कन्या (VIRGO) 

आज का दिन आपका अपने घर व व्यापार की पिछली चली हुई समस्याओं का हल खोजने में व्यतीत होगा। छोटे व्यापारियों के कारोबार में यदि किसी वजह से विघ्न आ रहे हैं,

जिन्हे आप अपने पिताजी की मदद से समाप्त करने में सफल रहेंगे। आज आपको अपने किसी परिजन से कोई उपहार मिल सकता है।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए परिणाम लेकर आएगा। संतान के विवाह की चिंता आज समाप्त होगी। परिवार के किसी सदस्य की ओर से आज आपको कोई सूचना प्राप्त हो सकती है।

आज आप अपने पिताजी के साथ बातचीत में समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपका मानसिक बोझ हल्का होगा।

वृश्चिक (SCORPIO) 

आज का दिन आपके स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आज आपके कुछ शत्रु आपकी मुसीबतें बढ़ाने की पूरी कोशिश करेंगे।

राजकीय क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा। आज आपको अपनी किसी समस्या का समाधान खोजने के लिए अपने मित्र से मदद लेनी पड़ सकती है।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में अपने अधिकारियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है।

आज आपके परिवार का कोई सदस्य आपसे फरमाइश कर सकते है, जिसे आप पूरी करेंगे। यदि आज किसी से कोई वाद-विवाद हो, तो आपको उसने अपनी वाणी की मधुरता को नहीं खोना है।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको भरपूर सफलता मिलेगी।

आज आपको भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी, जिसके कारण सिर दर्द, बदन दर्द की समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए सतर्क रहें।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपके व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में वृद्धि का दिन रहेगा। आज कई काम एक साथ आपके हाथ आने से आप की व्याकग्रता बढ़ सकती है,

लेकिन आपको उनमें से यह चुनना होगा कि किस को प्राथमिकता दी जाए। यदि आज आपको किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो सावधान होकर जाएं, क्योंकि इसमें आपकी वाहन की खराबी का भय बना हुआ है।

मीन (PISCES)

आज का दिन व्यवसायिक क्षेत्र में विस्तार का दिन रहेगा। आज आपको अपने पुराने कामों से राहत मिलेगी। आज आपको अपने परिवार व व्यापार दोनों के कार्य को संभालने के लिए योजना बनानी होगी,

नहीं तो एक को संभालने के चक्कर में दूसरा खराब हो सकता है। आज आप अपने व्यापार की कुछ नई योजनाओं का लाभ उठाकर धन कमाने में सफल रहेंगे।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!