आज का राशिफल, 03 October, 2022

आज का राशिफल, 03 October, 2022

Today’s Horoscope (03 October, 2022)

पढ़ें 03, October 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। आज छोटी-छोटी बातों में खुशी तलाश करने में कामयाब होंगे।

जमीन-जायदाद के मामले का फैसला आज आपके पक्ष में आएगा। जो लोग संगीत गायन या वादन के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें किसी बड़ी जगह परफॉर्मेंस करने का मौका मिलेगा।

वृष (TAURUS)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आपकी कलात्मक क्षमता का विकास होगा। आज आप गौरवान्वित महसूस करेंगे।

अगर आप कास्मेटिक का बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं तो आज का दिन उत्तम है। वकीलों के लिये आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है।

मिथुन (GEMINI)

आज आपका दिन नॉर्मल रहेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जो लोग सोने या चांदी के व्यापार से जुड़े हैं उन्हे सतर्कता बरतने की जरूरत है।

आज आपको बिना जांच-पड़ताल के कहीं भी निवेश करने से बचना होगा। आपकी समाज में जान-पहचान भी बढ़ेगी।

कर्क (CANCER)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज किसी बड़ी डील या पार्टनरशिप करने से पहले सोच-समझकर आगे बढ़ने की जरुरत है।

आईटी के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज बिजनेस में मुनाफा होगा। लंबे समय से चली आ रही सेहत की दिक्कतों में सुधार देखने को मिलेगा।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। उधार दिये हुये पैसे आज आपको वापस मिलेंगे। आज पहले से चली आ रही समस्याओं का अंत होगा।

वाहन चलाते समय आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। जब तक जरूरी ना हो वाहन का उपयोग करने से बचें।

कन्या (VIRGO) 

आज आपका दिन उम्मीद से ज्यादा अच्छा रहने वाला है। आज आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे वहां सफलता आवश्य ही आपके कदम चूमेगी।

अगर आप छोटे स्तर पर कोई व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिये आज का दिन उत्तम है। जॉब के लिये नयी संभावनाओं की तलाश पूरी होगी।

तुला (LIBRA)

आज आपका दिन समान्य रहेगा। किसी अनजान व्यक्ति पर उम्मीद से ज्यादा भरोसा आपको नुकसानदायक होगा।

जो लोग प्लॉस्टिक के व्यापार से जुड़े हैं उनको बिजनेस में उम्मीद से ज्यादा तरक्की मिलेगी। आज अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है।

वृश्चिक (SCORPIO) 

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। आज कोई छोटा उद्योग शुरू करने के लिये दिन उत्तम है।

बिजनेस के लिहाज से की गई यात्राएं आपके लिये लाभकारी सिद्ध होगी। कोई बड़ी डील भी फाइनल होने के योग बने हुए है।

धनु (SAGITTARIUS)

आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। ऑफिस में आपके जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे।

हर कोई आपके कामों से प्रभावित होगा। जो लोग मार्केटिंग और सेल्स की फील्ड से जुड़े हैं उनकों आज अच्छे क्लांइट मिलने की संभावना है।

मकर (CAPRICORN)

आज आपका दिन ठीक रहने वाला है। आज घरवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। आज नौकरी में प्रमोशन की संभावना बन रही है।

कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में बॉस से प्रोत्साहन मिलेगा। आपको कोई अवार्ड या सम्मान भी मिलेगा।

कुंभ (AQUARIUS)

आज आपका दिन बहुत ही बेहतरीन रहने वाला है। किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आज आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल हो सकता है,

जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। जो लोग छोटे उद्योग से जुड़े है, उनके बिजनेस में आज तेजी से वृद्धि होगी। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है।

मीन (PISCES)

आज आपका दिन ठीक-ठाक बना रहेगा। कोर्ट-कचहरी के अंदर लंबे समय से चल रहे मामलों में आज फैसला आपके पक्ष में आयेगा।

रुपये पैसे के लेन-देन में आज सावधानी बरतनें की जरूरत है। किसी पर तुरंत भरोसा करके उधार पैसे देने से बचें।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!