आज का राशिफल, 01 October, 2022

आज का राशिफल, 01 October, 2022

Today’s Horoscope (01 October, 2022)

पढ़ें 01, October 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज आपका दिन खर्चीला रहने वाला है। जरूरत से अधिक चीजों की शॉपिंग हो जाएगी। छात्रों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।

आपके आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी। कार्यों में पिता का सहयोग प्राप्त होता रहेगा।

वृष (TAURUS)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की होनी तय है। महिलाएं नए कपड़े या घर का कुछ समान खरीदने के लिए शॉपिंग करने जाएंगी।

आपके मन में कई तरह के रोचक विचार और योजनाएं आएंगी। दिन में यात्रा करते हुए समान या पैसों का ध्यान रखें।

मिथुन (GEMINI)

आज आपका दिन सुनहरे पल लेकर आया है। कामकाज से संबंधित अच्छे और व्यवहारिक आइडिया आपके दिमाग में आएंगे।

सेहत का खास ख्याल रखें, बाहर का ऑयली खाने से बचें। करोबार में उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। रूका हुआ पैसा वापस आएगा।

कर्क (CANCER)

आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। कामकाज में ज्यादा मेहनत के बावजूद भी कार्यों को पूरा होने थोड़ा समय लगेगा।

कागजात पूरा न होने की वजह से कोई सरकारी कार्य रुक सकता है। बच्चे, भाई-बहन के साथ पार्क में घूमने जाएंगें।

सिंह (LEO)

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कोई काम किसी पर पूरी तरह से डिपेंड होकर न करें तो अच्छा है।

किसी बात को समझने में असमंजस की स्थिति बनेगी। किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से बचें। छात्रों को सफलता हासिल होगी।

कन्या (VIRGO) 

आज आपका दिन नई सौगात लेकर आया है। करियर संबंधी कोई शुभ समाचार मिलेगा।

जो लोग वकील हैं उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल होगी। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। सारी परेशानियों का हल निकलेगा।

तुला (LIBRA)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। जिंदगी के प्रति अपने नजरिए को सकारात्मक पाएंगे।

अच्छा रहेगा आप पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें। महिलाओं के लिए दिन राहतपूर्ण रहने वाला है, परिवार के सभी लोग घर के कामों में आपकी सहायता करेंगे।

वृश्चिक (SCORPIO)

आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आगे बढ़ने के लिए आप कुछ नया सीखेंगे। तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे।

माता- पिता का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे।

धनु (SAGITTARIUS)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। दोपहर तक आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपको कुछ ऐसे काम दिए जाएंगे,

जिन्हें आप आसानी से पूरा कर लेंगे। जो लोग विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी नई खोज में बड़ी सफलता मिलेगी। घर में सुख-सौभाग्य बना रहेगा।

मकर (CAPRICORN)

आज आपका दिन ठीक-ठीक रहेगा। कारोबार में अचानक कोई बदलाव करना पड़ सकता है, ये बदलाव आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।

आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपको जरूरतमंदों की सहायता करने का मौका मिलेगा।

कुंभ (AQUARIUS)

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। बिजनेस में नए प्रयोग करने में सफल होंगे। आप जो भी काम करने की सोचेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी।

अधिकारी वर्ग आपके काम की तारीफ करेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े काम पूरे हो जाएंगे। रोजगार के नए अवसर आपको प्राप्त होंगे।

मीन (PISCES)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज किया हुआ निवेश भविष्य के लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

सोशल मिडिया पर नए लोगों से संपर्क बढ़ाने में कामयाब होंगे। बच्चे माता-पिता के साथ बजार घुमने जाएंगें, जिससे उनका मन काफी प्रसन्न हो जाएगा।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!