आज का राशिफल, 02 April, 2022

आज का राशिफल, 02 April, 2022

Today’s Horoscope (02 April राशिफल)

पढ़ें 02, अप्रैल 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आप किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। इसलिए रिलैक्स रहें। कला के क्षेत्र से जुडें लोगो को अपनी कला को और निखाने का मौका मिलेगा। समाज में आपको मान- सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आज आपको निजी समस्याओं को सॉल्व करने में अपने जीवसाथी की मदद प्राप्त होगी। भाई- बहन के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। परिवार के लोगो का सहयोग अपको मिलता रहेगा। सफलता आपके कदम चूमेगी।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अगर आप कलात्मक और रचनात्मक क्षेत्र से है तो आपको काफ़ी सराहना मिलेगी। आज आपको कहीं से धन प्राप्ति हो सकती है। इस राशि की महिलाएं का दिन आज राहतपूर्ण रहने वाला है। बच्चे घर के काम में अपकी मदद करेंगे। व्यापारी आज नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा दिलायेंगे। स्वास्थ्य आज पहले से काफी बेहतर रहेगा। लवमेट आज पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज आप मैं लोगो से मिलेंगे जिससे आपको फायदा होगा। आज आप लोगों को अपनी बात मनवा लेंगे। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स को आज कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य आज थोडा डाउन हो सकता है, बेहतर होगा आज खान-पान पर ध्यान दें। आप अपनी छोटी बहन की पढाई में मदद कर सकते है, जिससें आज उसे कुछ अच्छा सिखने को मिलेगा। अर्थिक स्थिति बेहतर होंगी। इस राशि के जो लोग विवाहित हैं वह अपने साथी पर भरोसा बनाये रखें, इससे रिश्ते में मजबूती आएंगी।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज आप कोई भी फ़ैसला सोच समझ के करे। आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है जिससे परिवार वाले खुश होंगे। जीवनसाथी के साथ परेशानियों को बांटने में हिचकिचाएं नहीं, समाधान जरूर निकलेगा। ऑफिस का आज कोई जरुरी प्रोजेक्ट पूरा होते-होते रुक सकता है, जल्दबाज़ी में कोई भी बड़ा फैसला न करें। आज व्यायाम पर ध्यान देंगे, तो अच्छा रहेगा। जीवन में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज आप खुद के कॉन्फिडेंस फील करेंगे। आज आप ऑफिस के लिए ऐसे आइडियाज देंगे जिसे सब बहुत पसंद करेंगे और कम्पनी को फायदा मिलेगा। नए काम-धंधे पर विचार करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। घर-परिवार में आज कुछ रोचक बातें होंगी, जिससे माहौल अच्छा रहेगा। पिछले कई दिनों से चल रही समस्यायें आज खत्म हो जायेंगी। इस राशि के वकीलों आज किसी पूराने केस पर काम करेंगे। जो लोग मास कम्यूनिकेशन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज किसी प्रिंट मीडिया में काम करने का सुनहरा मौका मिल सकता है।आपको जीवन में मित्रों का सहयोग मिलता रहेगा |

कन्या (VIRGO)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आपको बिजनेस में कोई फायदा होगा। कही से धन लाभ भी हो सकता है। आज आपका सोशल मिडिया पर नए लोगों से संपर्क हो सकता है। आप धैर्य बनाएं रखें, परिस्थितियां आपके फेवर में रहेंगी। स्टूडेंट्स को नये प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। अगर जीवनसाथी के साथ कई दिनों से मन-मुटाव चल रहा है तो आज थोड़ी मेहनत करके उन्हें मनाने का अच्छा मौका है। सुख-दुख में खुले मन से विचार करने पर ही समस्या हल होगी।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज आप पॉजिटिव फील करेंगे और सभी काम समय पर पूरा कर लेंगे। करियर में तरक्की की संभावनाएं बनेंगी। आपकी कोशिशे आज रंग लाएंगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग आज महत्वपूर्ण योजनाओं की तैयारियां शुरू कर दें, तो अच्छा है। अपने लक्ष्य तक पहुंचने में आसानी होगी। अपने काम के प्रति एकाग्र रहेंगे, तो बहुत हद तक आप सफल भी होगे। जीवन में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक (SCORPIO)

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपको कोई नई चुनौती मिल सकती है जिसके लिए आपको शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार रहना होगा।आज आप अपने कामों को नए तरीके से करने की कोशिश करेंगे। छात्र अपने करियर की शुरुआत में हैं, उन्हें सीढ़ी पर अगला कदम रखने से पहले पीछे चली गई चीज़ों पर विचार कर लेना चाहिए। खुद के काम की योजनाओं के लिये समय जरूर निकालें। आज आपको विरासत में मिले धन का कुछ हिस्सा प्राप्त होगा। रूके हुए काम बनेंगे।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। आज आपको धन का लाभ होगा और प्रमोशन भी मिल सकता है। आज आपको घर वालो का पूरा सपोर्ट मिलेगा। पैसों से संबंधित कुछ मामलों में तनाव कम होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के विवाहितों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ जिंदगी का बेहतरीन अनुभव मिल सकता है। बिजनेस में किसी करीबी का सहयोग प्राप्त होगा। तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके लिए बिजी रहने वाला है। आज आप पर काम का प्रेशर बना रहेगा। लेकिन आप उस काम को पूरा कर लेंगे। ऑफिस में किसी से बहस हो सकती है इसलिए आज थोड़ा सोच समझ के बोले। आज परिवार में मिली जिम्मेदारी पूरी कर लेंगे। विरोधी पक्ष आज आप पर ताक लगाये बैठे रहेंगे हो सके तो आज बहार जाकर काम करने से बचें। शारीरिक रूप से आज आप थोड़े अनफिट रहेंगे। अच्छे स्वास्थ्य के लिये आज जंक फूड अवॉयड करें।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज आप अपने सभी काम जल्दी से पूरा कर लेंगे जिससे आपकी तारीफ होगी। कई दिनों से चल रहा तनाव आज कम हो जायेगा। पिछले कुछ समय से आप जिन जिम्मेदारियों से बचना चाह रहे हैं, आज उन्हें किसी भी हाल में पूरा करना ही पड़ेगा। अपनी पूरी ऊर्जा लगाने के बाद ही आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के जो लोग पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनका दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप खुश रहेंगे और दुसरो को भी खुश करेंगे। आज आप किसी भी तरह की लेन देन से बचे। आज जीवनसाथी के साथ अच्छा टाइम बितायेंगे। आपके काम की नई योजनाएं आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का ज़रिया भी साबित होंगी। इस राशि के जो लोग इंजीनीयरिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हे जल्द ही कोई अच्छी खबर मिलेगी। आज काम की शुरुआत से पहलें बड़ों से सलाह-मशविरा कर लें।

अपने दोस्तों में लेख शेअर करें मनाचेTalks हिन्दी आपके लिए ऐसी कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ लेके आ रहा है। हमसे जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक पेज मनाचेTalks हिन्दी को लाइक करिए और हमसे व्हाट्स ऐप पे जुड़े रहने के लिए यहाँ क्लिक करे। टेलीग्राम चैनल जॉइन करने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!