आज का राशिफल, 22 March, 2022

आज का राशिफल, 22 March, 2022

Today’s Horoscope (22 March राशिफल)

पढ़ें 22, मार्च 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आप सबसे प्यार से बात करें और अपने व्यवहार में थोड़ी नर्मी पेशाएं। इस राशि के लोगों को काम के सिलसिले में कही बाहर जाना पड़ सकता है, जिससे आपको आगे जाकर फायदा मिलेगा। अगर आज आप कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें। आज बहर का खाना पीना अवॉइड करे, वरना तबीयत बिगड़ सकती है। 

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे जिसकी वजह से आप सभी काम समय पर पूरा कर लेंगे। आज आप काम में अनुभव का सही प्रयोग करेंगे तो आपको सफलता मिलेगी और लोग आपके काम को तारीफ करेंगे। तरक्की के कुछ ऐसे मामले सामने आएंगे जिसमें जीवनसाथी की सलाह आपके लिये फायदेमंद रहेगा। साथ ही पैसे कमाने की नयी योजनाएं बनाएंगे। इस राशि के जो लोग नौकरी करते हैं उन्हें कोई नयी जॉब का ऑफर मिल सकता है। लवमेट के लिए का दिन काफी बढ़िया रहेगा।

मिथुन (GEMINI)

दिन सामान्य रहेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों को बेहतर करने की कोशिश करें। साथ ही माता-पिता का पूरा सपोर्ट मिलेगा। इस राशि के लोगों का ट्रांसफर हो सकता है। बेहतर होगा आप इसे स्वीकार कर लें, क्योंकि आगे इससे आपको बड़ा फायदा हो सकता है। व्यावसायिक प्रगति के लिए दिन अनुकूल है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा ज्यादा मजबूत होगा। अगर आप आर्किटेक क्षेत्र से जुड़े हैं तो ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। हो सकता है आपका प्रमोशन भी हो जाये।

कर्क (CANCER)

व्यापार में धन निवेश करें तो उन्हें लाभ प्राप्त होगा। जिससे आर्थिक पक्ष पहले से काफी अच्छा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। बेहतर होगा बेवजह किसी बातों में दखल न दें। इस राशि के स्टूडेंट्स को परीक्षा में अच्छा परिणाम मिलेगा। साथ ही कला के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को सम्मान मिलने का योग बन रहा है और उनकी आय में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। अगर आप किसी जगह निवेश करना चाह रहे हैं तो अच्छी तरह सोच-विचार कर करें।

सिंह (LEO)

दिन अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक स्तर पर खुशियों में वृद्धि संभव है। पूरा दिन खुशनुमा बना रहेगा। साथ ही संतान की शिक्षा में उन्नति होने की संभावना है। पढ़ाई के प्रति उनकी गम्भीरता और बढ़ेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। इस राशि के लोग अगर किसी नये बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं तो दिन शुभ है। आज आपको कंपनी में काम करने का ऑफर मिल सकता है।

कन्या (VIRGO)

आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आप किसी काम में बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया करने की करें। सफलता जरूर हासिल होगी। आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। आपके स्वास्थ्य में भी सुधार होने की संभावना है। अपने साथी के साथ ज्यादा समय बितायेंगे। साहित्य और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। बच्चों को किसी नयें प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। जिससे उन्हें उसमें कुछ नया सीखने को भी मिलेगा।

तुला (LIBRA)

दिन ठीक-ठाक रहेगा। नए कार्यों में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। धन प्राप्ति के अच्छे योग है। इस राशि के उच्च शिक्षा से जुड़े छात्रों को अपनी मेहनत के बराबर परिणाम हासिल होगा। घर में बड़े भाई की मदद से आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। अगर नयी जमीन लेने की सोच रहे हैं तो शुभ महुरत जरूर जाच लें अच्छा रहेगा। शाम को परिवारवालों के साथ ज्यादा समय बीतेगा, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।

वृश्चिक (SCORPIO)

धनवर्षा करने वाला है। साथ ही नया वाहन लेने की स्थिति बन रही है। मित्रों के सहयोग से रूके हुए कार्य पूरे हो जायेंगे । शाम तक घर का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। इस राशि के जो लोग विवाहित हैं एक दूसरे को खुश रखने के लिए गिफ्ट का आदान-प्रदान कर सकते हैं। जो लोग प्रापर्टी डीलर का काम कर रहे हैं उनके लिये दिन फायदेमंद रहेगा। किसी पुरानी प्रापर्टी की बिक्री से धनलाभ होगा। मेडिटेशन करने से आपके अंदर नई ऊर्जा का प्रवाह होगा।

धनु (SAGITTARIUS)

आपका दिन पहले से ठीक रहेगा। आपका अधिक समय बच्चों के साथ बीतेगा। साथ ही रात को अच्छे डिनर का अनुभव होगा। इस राशि के जो लोग अपना व्यापार विदेश में शुरू करना चाहते है तो थोड़ा रूक जायें। आप कार खरीदना चाहते हैं तो खरीद सकते हैं, शुभ समय देखकर खरीदें। आपके व्यावसायिक क्षेत्र में बदलाव आने की संभावनाएं बन रही हैं। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट हो सकती है, इसलिए बाहर का खाना एवॉइड करें, इससे आपको बेहतर फील होगा।

मकर (CAPRICORN)

छात्रों को थोड़ी अधिक मेहनत करनी होगी। कई दिनों से मैथ्स में आ रही प्राबल्म सॉल्व हो जायेगी। खुद को शांत रखने की कोशिश करेंगे और सफल हो जाएंगे। इस राशि के जो मीडिया से जुड़े हुए हैं उन्हें काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती हैं। जीवनसाथी की किसी छोटी बात को लेकर बहस की सम्भावना बन रही है, हो सके तो अपने गुस्से पर काबू रखें। बेहतर होगा घर के बाहर भी वाद-विवाद से दूर रहें। अपना काम खुद करें, किसी और पर ना टालें।

कुंभ (AQUARIUS)

किस्मत आपके साथ रहेगी। आप स्वतंत्रता से काम करने के बारे में विचार करेंगे तो फायदा हो सकता है। ऑफिस में कुछ चीजें तय समय से देरी में पूरी होंगी। शॉर्टकट अपनाने से बचें वरना बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। राशि के वकीलों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। आपकी किसी पुराने केस में जीत हासिल होगी। साथ ही नए केस मिलने की संभावना है। बच्चे अपनी माता का घर के काम में सहायता करेंगे जिससे आपकी माता आपसे खुश रहेंगें।

मीन (PISCES)

आपका धार्मिक कार्यों में अधिक लगेगा। शाम तक किसी धार्मिक आयोजन में जाने का योग बन सकता है। इस राशि के जो लोग लोहे का बिजनेस का कारोबार कर रहे हैं उन्हें उम्मीद से कम लाभ होगा। जो छात्र फाइन आर्ट्स से जुड़ें है उन्हें क्लास टीचर से वाहवाही मिलेगी। इस राशि के लवमेट को थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है वरना छोटी सी बात विवाद का कारण बन सकती है वाणी पर भी सयंम बनायें रखना चाहिये।

मनाचेTalks हिंदी

अपने दोस्तों में लेख शेअर करें मनाचेTalks हिन्दी आपके लिए ऐसी कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ लेके आ रहा है। हमसे जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक पेज मनाचेTalks हिन्दी को लाइक करिए और हमसे व्हाट्स ऐप पे जुड़े रहने के लिए यहाँ क्लिक करे। टेलीग्राम चैनल जॉइन करने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!