आज का राशिफल, 27 September, 2022

आज का राशिफल, 27 September, 2022

Today’s Horoscope (27 September, 2022)

पढ़ें 27, सितंबर 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है  “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए संपत्ति में वृद्धि के संकेत दे रहा है। आज कोई पारिवारिक सदस्य रूठ जाए, तो उसे मनाने की पूरी कोशिश करें। 

आज आपको अपने आलस्य को त्याग कर अपने कार्यों में जुटना होगा। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

वृष (TAURUS)

आज आप अपने घर व व्यापार कहीं पर भी कोई कार्य करें, तो उसे बहुत ही संभलकर करें, क्योंकि उसके पुरा न होने का खतरा बना रहेगा। 

आज आपके घर में यदि कोई कलह चली आ रही थी, तो वह आज फिर से सिर उठा सकती है। आज आप अपनी बहन के विवाह के लिए कोई उत्तम प्रस्ताव को मंजूरी दे सकते हैं।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल फल देने वाला रहेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आज धन का लेनदेन करना पड़े, 

तो बहुत ही संभल कर करें, क्योंकि उसमें आपके रिश्तों में दरार पड़ सकती है। आज आपकी माताजी से कोई वाद विवाद भी पनप सकता है। 

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके उत्साह में वृद्धि का दिन रहेगा। व्यवसाय में यदि आज जोखिम उठाना पड़े, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से ही उठाएं, 

नहीं तो आपका वह धन डूब सकता है। आज आप अपने घर में साज सज्जा की चीजों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात हो सकती है, 

जिनके मिलने की अब लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। बिजनेस कर रहे लोगों को आज धन लाभ मिल सकता है। 

कन्या (VIRGO) 

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। यदि आज आपको कोई धन संबंधित समस्या है, तो आप उसके लिए कर्ज ले सकते हैं। 

छोटे व्यवसाय कर रहे लोग आज थोड़ा परेशान रहेंगे, जो लोग विदेशों से व्यापार कर रहे हैं, उनको आज कोई बड़ी डील मिल सकती है। 

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए कुछ मुश्किलों भरा रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। आज आपको यदि कहीं निवेश करना पड़े, 

तो दिल खोलकर करें, तभी वह भविष्य में उनको भरपूर लाभ दे सकते है। संतान के स्वास्थ्य के प्रति भी आज आपको सचेत रहना होगा।

वृश्चिक (SCORPIO) 

आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप दूसरों की मदद करने के लिए अपने कुछ कार्य को पीछे के लिए टाल देंगे, जो आज एक साथ आपके सामने आ सकते हैं और आपको व्यस्त रखेंगे। 

आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा, क्योंकि आपको कुछ मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।

धनु (SAGITTARIUS)

आज के दिन आपकी व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन उसके कारण आप अपने बनते हुए कामों को खराब नहीं करना है। 

परिवार में आज किसी सदस्य के व्यवहार के कारण आप थोड़ा परेशान रह सकते हैं। आप अपनी और अपनी संतान के बीच चल रहे नोकझोंक के लिए अपने परिवार के सदस्यों मदद ले सकते हैं। 

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दिलाने वाला रहेगा। यदि आज आप किसी नए व्यवसाय को शुरू करेंगे, 

तो उसमें आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में आवेदन करने का मन बनाया है, तो कर सकते हैं।

कुंभ (AQUARIUS)

आज आपके लिए असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसे  ध्यान से करना होगा। 

आज आप अपने शत्रुओं के कारण कुछ परेशान रहेंगे। यदि आज आपको किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन करना पड़े, तो बहुत ही सावधान होकर करें।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप दूसरों की मदद करने के लिए आगे आएंगे। 

आज आपके परिवार में आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य को कोई रोग परेशान कर सकता है। कार्यक्षेत्र में यदि आज आप कोई बदलाव करेंगे, तो उसमें फैसले आपके पक्ष में आ सकता हैं।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!