आज का राशिफल, 23 September, 2022

आज का राशिफल, 23 September, 2022

Today’s Horoscope (23 September, 2022)

पढ़ें 23, सितंबर 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके स्वास्थ्य में कोई गिरावट चल रही थी, तो उसमे आज सुधार होगा।

व्यापार में आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके व्यापार को आगे बढ़ाने में सहायक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आप कुछ करने की चाह में लगे रहेंगे, जिसका भरपूर लाभ मिलेगा।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। जीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज कुछ नए लोगों के संपर्को से लाभ होगा, जिससे उनको रोजगार मिलेगा।

आपके स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर भी व्यय करना होगा।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपके कुछ नए मित्र भी बनेंगे। आपको अपने धन को फिलहाल जहां पर है, वहीं पर रहने दे, कहीं और निवेश न करें।

यदि आपकी माताजी को कोई रोग परेशान कर रहा था, तो उसमें आज सुधार होगा, लेकिन व्यापार ने आज आपको आंशिक धन लाभ प्राप्त होगा।

कर्क (CANCER)

आज का दिन परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। यदि आपके कुछ कार्य लंबे समय से लटके हुए हैं,

तो आज आप उसे पूरा करने के लिए अपने भाई से मदद ले सकते हैं। आप अपने व्यापार के लिए किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए फलदायक रहेगा। आज यदि आप किसी भूमि व भवन की खरीदारी करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए ही लाभदायक रहेगी।

आपके घर के अतिथि का आगमन हो सकता है, इसमें आपका कुछ दिन भी व्यय होगा। व्यापार में भरपूर लाभ होने से आज आपका मन प्रसन्न चित्त रहेगा।

कन्या (VIRGO) 

आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ भरा रहेगा। आपको अपने व्यापार में नई योजनाओं को चलाने के लिए कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

यदि आपके पिताजी को कोई रोग है, तो उसके कष्टों में आज बढ़ोतरी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को आज किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आप किसी नई योजना में निवेश करेंगे, तो उसके लिए आपको अपने पिताजी से सलाह मशवरा करना होगा, नहीं तो आपका कार्य लटक सकता है।

आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण करना होगा। यदि प्राइवेट नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाएं।

वृश्चिक (SCORPIO) 

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है। यदि आज किसी यात्रा पर जाएं, तो अपने महत्वपूर्ण सामान की सुरक्षा करनी होगी।

आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। कार्य क्षेत्र में आज आपको कई चुनौतियों का एक साथ सामना करना पड़ सकता है।

धनु (SAGITTARIUS)

आज आपको अपने मन में गलत विचारों को आने से रोकना होगा। आज आप जो भी कार्य करें, मन में अच्छा सोचकर करें।

यदि संतान के भविष्य से संबंधित निवेश करने का मन बनाया है तो दिल खोल कर करें क्योंकि भविष्य में आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन काफी लंबे समय से चल रही परेशानियों को समाप्त करेगा। यदि आपका अपने किसी मित्र से लंबे समय से मिलने का मन कर रहा था,

तो वह आज आपके सामने आ सकता है। कार्यक्षेत्र में यदि आज आप बुद्धि व विवेक से कार्य लेंगे,तो वह आपको भरपूर लाभ देगा।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपके लिए अधिक मेहनत भरा रहेगा। आज व्यस्तता के बीच भी आप अपने प्रेम जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे।

आज आप अपने घर की रंगाई पुताई आदि पर भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं, लेकिन आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी।

मीन (PISCES)

आज का दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से नरम गरम रहेगा। यदि लापरवाही की तो यह किसी बड़ी बीमारी का रूप ले सकता है।

छोटे व्यापारियों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। शाम के समय आज आप अपने माता-पिता से बातचीत में व्यतीत करेंगे।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!