आज का राशिफल, 22 September, 2022

आज का राशिफल, 22 September, 2022

Today’s Horoscope (22 September, 2022)

पढ़ें 22, सितंबर 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज आप व्यापार में योजना बद्ध तरीके से काम करेंगे। जिन लोगों का रेस्टोरेंट है उनके धन में वृद्धि होने की संभावना है।

किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी जिससे घर का माहौल अच्छा बनेगा। आज आपको करियर में बड़ी सफलता हासिल होगी। लवमेट्स के रिश्ते आज और बेहतर होंगे।

वृष (TAURUS)

आज परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। बिजनेसमैन को आगे बढ़ने की बेहतर अपॉर्चुनिटी मिलेगी। आई.टी से जुड़े स्टूडेंट्स को मल्टीनेशनल कम्पनी से जॉब का ऑफर मिलेगा।

लम्बे समय से चली आ रही आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी। किसी जरूरी काम की वजह से आज थोड़ी भाग-दौड़ करना पड़ेगा।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके फेवर में रहेगा। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।

कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है। अगर कोई कोर्ट केस चल रहा है तो आज आप किसी अच्छे वकील से राय लेंगे।

कर्क (CANCER)

आज आपको अपने मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिलेगी जो आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी।

आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे छात्रों को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा।

सिंह (LEO)

आज आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। साथ ही आपको तरक्की के कई अवसर भी मिलेंगे।

आज आपको व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है। आज स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आज आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बनायेंगे।

कन्या (VIRGO) 

आज आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन फेवरेबल है।

सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव भी लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।

तुला (LIBRA)

आज कारोबार से संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है। जिससे आपको बड़ा धन लाभ होगा। आज दोस्तों के साथ कोई समस्या शेयर करेंगे जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा।

आज आपको तली-भुनी चीजें को खाने से बचना चाहिए। आज रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे।

वृश्चिक (SCORPIO) 

घर में नए मेहमान के आने की संभावना है। किसी मित्र के साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा।

आज आप कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी।

धनु (SAGITTARIUS)

आज आप कोई जरूरी काम निपटाने में सफल रहेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर के लिए आज का दिन फायदेमंद है।

आपके जीवन में चली आ रही सभी परेशानियां दूर होगी। कारोबारियों को नया इन्वेस्टर मिलेगा जिससे उन्हें काफी फायदा होगा।

मकर (CAPRICORN)

आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपको अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। जो लोग फ्रीलांसर है उनकी आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से लाभ होगा।

नए व्यापार के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी अगर आपकी बुक्स की शॉप है तो आज आपकी बिक्री में बढ़ोतरी होगी।

कुंभ (AQUARIUS)

आज घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। आर्ट्स के स्टूडेंट्स को टीचर्स का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा।

आपको नौकरी कर रहे लोगों का कार्यस्थल पर कामकाज बहुत शानदार रहेगा। घर की आर्थिक समस्या खत्म होगी।

मीन (PISCES)

आज जीवनसाथी के सहयोग से आपका कई काम पूरा हो जायेगा। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर मीठी नोक-झोंक होगी।

टीचर्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। मन पसंद जगह पर ट्रान्सफर होने के योग बन रहे हैं। आज आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!