आज का राशिफल, 02 June, 2022

आज का राशिफल, 02 June, 2022

Today’s Horoscope (02 June राशिफल)

पढ़ें 02, जून 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। मित्रों के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन अपने समान का ध्यान रखे।

नौकरी में आज आपके अपने बड़े अधिकारियों से अनबन हो सकती हैं, इससे आपका नुकसान भी हो सकता है, इसलिए सोच समझ कर ही बोले।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाई भरा रहेगा। आज आप अपने परिवार की नई योजनाओं की ओर ध्यान देंगे। यदि आप व्यापारी है, तो आज आपको अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है।

आज आपको संतान के मामले में कोई गंभीर फैसला लेना पड़ सकता है इसलिए सोच समझ कर फैसला लें।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद है। यदि कोई समस्या चल रही है, तो वह आज सुलझ सकती है। घर परिवार के साथ मस्ती करेंगे।  आज आपकी माता जी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट हो सकती है, लेकिन सतर्क रहें। 

यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। रोजगार से जुड़े लोगों को आज उत्तम अवसर मिलेगा।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहेगा। आज आप ऑफिस काम में कुछ ज्यादा ही बिजी रहेंगे। संतान के प्रति मन में प्रसन्नता रहेगी। आज आपको दोस्तों व रिश्तेदारों की मदद भी करनी पड़ सकती है। 

आज किसी भी व्यक्ति को सोच समझ कर उधार दे वरना रिश्ते खराब हो सकते है।आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपने ऑफिस व अपने व्यवसाय दोनों में अपने शत्रुओं से बचने का प्रयास करना है।

 धन का लेनदेन सोच विचार कर करें। व्यापार मे कोई डील फाइनल हो सकती है और आपको उसमें अपने आंख और कान दोनों खोलकर निर्णय लेना होगा तभी सफलता मिलती दिख रहे है।

कन्या (VIRGO)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा, नहीं तो बनते हुए काम बिगड़ सकते है। जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। 

परिवार में आज किसी शुभ कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। यदि आपका कानून से संबंधित कोई विवाद चल रहा है,तो उसमें आज आपको जीत मिलेगी।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहेगा। जिससे आप अपने व्यापार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे और नुकसान उठाना पड़ सकता है। घर में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, जिसे आप अपने पिताजी की सलाह से दूर करने की कोशिश करेंगे।

विवाह के प्रस्ताव आयेंगे। भाई-बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा। 

वृश्चिक (SCORPIO)

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। किसी विशेष योजना की प्लानिंग कर सकते है। घर व ऑफिस के कामों को निपटाने में व्यस्त रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों की आज अधिकारी वर्ग से अच्छी ट्यूनिग में रहने वाली है। 

संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। जीवन साथी से आज कोई वाद विवाद हो सकता है।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आपके सितारे बुलंदियों पर होंगे। आज आपको अपने व्यापार में अचानक से लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति को मजबूती होगी। विद्यार्थियों के शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। 

व्यापार में की गई मेहनत का भरपूर लाभ मिलेगा। माता-पिता के साथ मंदिर घूमने जा सकते है।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम देने वाला रहेगा। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। संतान के भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी। आज आपके घर अतिथि आगमन हो सकता है।

सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में बताएंगे।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। इंक्रीमेंट होने से खुशी होगी। माता-पिता से यदि कोई विवाद चल रहा था, तो आज उनसे आपके संबंधों में भी मधुर होंगे। 

यदि आप कोई वाहन, भूमि खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। नौकरी से जुड़े लोग अपने अधिकारियों से मधुर व्यवहार बनाए रखें।

मीन (PISCES)

आज का पूरा दिन आपके लिए व्यस्तता व भागदौड़ भरा रहेगा। आज आपको अपनी समस्याओं को हल करने मे काफी मशक्कत करनी पड़ेगी।

व्यस्तता अधिक रहने के कारण आज आपके ऊपर मौसम का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है, जिससे स्वास्थ्य बिगड़ सकती है। 

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!