आज का राशिफल, 15 September, 2022

आज का राशिफल, 15 September, 2022

Today’s Horoscope (15 September, 2022)

पढ़ें 15, सितंबर 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि आपका कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो वह भी आज सुलझता नजर आ रहा है।

नौकरी कर रहे लोगों को आज किसी भी अधिकारी से वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। आज आप अपने व्यापार की अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने में व्यतीत करेंगे।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए कुछ उन्नति भरा रहेगा। आज व्यापार में आपके शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आज आपके घर कोई मेहमान आ सकता है।

व्यस्तता के बीच आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आज आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ खरीदारी करने भी जा सकते हैं

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थियों को मनचाही शिक्षा के क्षेत्र में आज सफलता प्राप्त होगी।

विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई सूचना प्राप्त होगी, जिससे उनको धन लाभ हो सकता है। राजनीतिक गतिविधियों में भी आज आप बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

कर्क (CANCER)

आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलता दिख रहा है। आज आप यदि किसी कार्य को करने का मन बनाएंगे,

तो वह आपका अवश्य पूरा होगा। आज आपके पिताजी से आपका कोई वाद विवाद हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज कोई तनाव पनप सकता है।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने व्यापार में किसी डील को फाइनल करते समय किसी की भी सुनी सुनाई बात पर भरोसा नहीं करना है।

परिवार में किसी सदस्य के अभद्र व्यवहार के कारण अशांति का माहौल हो सकता है। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो अपने माता-पिता से सलाह मशवरा कर सकते हैं।

कन्या (VIRGO) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको किसी संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। समाज में आज आपकी पद व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।

विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए अपने सीनियर्स के साथ की आवश्यकता होगी। नौकरी कर रहे जातकों को आज वेतन वृद्धि मिल सकती है।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि का दिन रहेगा। यदि आप किसी व्यापार की डील को फाइनल करें, तो अपने भाई से सलाह अवश्य लें।

संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक (SCORPIO) 

आज का दिन आप परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे। आज आप सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। राजनितिक क्षेत्र मे आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी व आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं।

परिवार के सदस्यों के साथ आज आप देव दर्शन की यात्रा के लिए जा सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों के कार्य क्षेत्र में आज कुछ परिवर्तन हो सकता है।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी जनक रह सकता है। आज यदि आपने अपने बिजनेस मे किसी डील को फाइनल करने का सोचा है,

तो वह भी आज आप को उतना लाभ नहीं देगा, जितने की आपने उम्मीद की थी। जीवनसाथी से आज आपका कुछ तनाव हो सकता हैं। अधिकारी आज आपके पक्ष में नजर आएंगे।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप यदि किसी छोटी व लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें।

विद्यार्थियों को आज अपनी योग्यता परखने का अवसर प्राप्त होगा। व्यापार में यदि आप किसी जोखिम को उठाने की सोच रहे है, तो बिल्कुल भी ना उठाएं क्योंकि उसके लिए दिन बिल्कुल उत्तम नहीं है।

कुंभ (AQUARIUS)

आज आपके हाथ अचानक से बड़ी मात्रा में धन लग सकता है। घर में यदि कोई बाद विवाद चल रहा है, तो वह भी आज पिताजी के सहयोग से समाप्त होगा।

आज आप अपने मित्रों के साथ सैर सपाटे पर जा सकते हैं। रोजगार ढूंढ रहे लोगों को आज कुछ अच्छे अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से सफलता दायक रहेगा। जो लोग अपने कैरियर की शुरुआत कर रहे हैं, उनको भी आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है। सामाजिक कार्य में भी आज आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!