आज का राशिफल, 06 June, 2022

आज का राशिफल, 06 June, 2022

Today’s Horoscope (06 June राशिफल)

पढ़ें 06, जून 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आप जो चाहते हैं, आज वो आपको मिल सकता है। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में सफलता मिल सकती है। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। 

वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है। आज किसी बात पर आपकी इमेज खराब हो सकती है। व्यर्थ विवाद करने से बचें।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं है। कार्यक्षेत्र में आने वाली परेशानी आज सुलझ सकती है। रोमांस के मामले में भी दिन अच्छा रहेगा। 

सामाजिक स्थिति बेहतर होगी। दूसरों पर ज्यादा भरोसा न करें। परिस्थिति आपको थोड़ा परेशान कर सकती हैं। 

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। काम ठीक से निपट सकते हैं। पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों की मदद मिलने के योग हैं। पार्टनर से सम्मान और प्यार मिल सकता है। 

फालतू खर्चे से बचें। आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। गुस्से में आकर फैसला न ले।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कोई नया काम हाथ लग सकता है। प्रेम संबंध मजबूत हो सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग बन रहे हैं।

कुछ कामों में भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। किसी व्यक्ति से फालतू बहस होने की संभावना है। स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। बिजनेस को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से सुख मिलेगा। 

परिवार की समस्या से तनाव हो सकता है। काम में मन कम ही लगेगा। पेट और सिर के रोग परेशान कर सकते हैं।

कन्या (VIRGO)

आज का दिन आपके लिए बढ़िया है। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। अविवाहितों के लिए शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं। 

नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में तरक्की होने के योग हैं। आपके दुश्मन सक्रिय हो सकते हैं। पैसों को लेकर किसी से विवाद हो सकता है।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। भरोसे का कोई व्यक्ति आपकी मदद कर सकता है। पुरानी योजनाएं पूरी होने के योग हैं। 

जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। चिड़चिड़ाहट को नियंत्रण में रखने की कोशिश करें। ओवर कॉन्फिडेंस में कोई गलत फैसला ले सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें।

वृश्चिक (SCORPIO)

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। गलतियां सुधारने के मौके मिलेंगे। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। संपत्ति से फायदा हो सकता है। आसपास के लोगों की लाइफ में दखल न दें। पैसों के मामलों को लेकर थोड़ा परेशान है।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आपके लिए खास है। बिजनेस का दायरा बढ़ने की संभावना है। ऑफिस में अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।

दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। पुराना रोग फिर से उभर सकता है। सिरदर्द के कारण परेशानी का अनुभव करेंगे। 

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। पाटर्नर के साथ विवाद खत्म होगा। दोस्तों की सलाह फायदेमंद साबित होगी। जरूरी काम समय से निपट सकते हैं।

किसी की सुनी सुनाई बातो में ना आए। पैसे की तंगी भी हो सकती है।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो फायदेमंद साबित होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। सेहत में सुधार होगा। वाहन से सावधान रहें, चोट के योग बन रहे हैं। नौकरी में किसी से कहा-सुनी हो सकती है। शेयर बाजार में नुकसान हो सकता है।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद है। इनकम के नए स्त्रोत बन सकते हैं। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। बिजनेस और नौकरीपेशा के लिए भी दिन अच्छा है। ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है। संतान के मामले में टेंशन रहेगी। जोड़ों के दर्द से परेशान रहेंगे।

अपने दोस्तों में लेख शेअर करें मनाचेTalks हिन्दी आपके लिए ऐसी कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ लेके आ रहा है। हमसे जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक पेज मनाचेTalks हिन्दी को लाइक करिए और हमसे व्हाट्स ऐप पे जुड़े रहने के लिए यहाँ क्लिक करे। टेलीग्राम चैनल जॉइन करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!