आज का राशिफल, 09 September, 2022

आज का राशिफल, 09 September, 2022

Today’s Horoscope (09 September, 2022)

पढ़ें 09, सितंबर 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आपको थोड़ा सतर्कता बरतनी होगी, लेकिन आपको हर मामले में जीवनसाथी का सहयोग भी पर्याप्त मात्रा में मिलता दिख रहा है।

संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आप अपने परिजनों के साथ आमोद प्रमोद में समय व्यतीत करेंगे।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए उत्तम परिणाम देने वाला रहेगा। आज आपको हर मामले में संतोष व शांति का अनुभव होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

आज आपको कोई पसंद का समाचार सुनने को मिल सकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज नए पद की प्राप्ति होगी।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक रहेगा। आज आपको संतान की शिक्षा से संबंधित किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

आज आपकी अपने पिताजी से कोई बहस बाजी हो सकती है, लेकिन कभी-कभी बड़ों की बात मानना भी अच्छा होता है।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। रोजगार की दिशा में कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी।

आज आप अपनी बुद्धि व विवेक से जो भी निर्णय लेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से भला बुरा सुनने को मिल सकता है।

सिंह (LEO)

आज आपके आमदनी के नए नए स्त्रोत प्राप्त होंगे, लेकिन आपको उन्हें पहचानना होगा, तभी वह आपको लाभ दे पाएंगे।

आज आपकी वाणी की सौम्यता आपको आपके कार्यालय में मान सम्मान दिलवाएगी। यदि आपकी माता जी को नेत्र विकार से संबंधित कोई समस्या है, तो उसके कष्टो में आज वृद्धि हो सकती है।

कन्या (VIRGO) 

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा, लेकिन आज आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उससे अधिक फल मिलेगा।

ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज कोई कहासुनी हो सकती है। यदि आज किसी से उधार लेने का सोचा है, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगा।

तुला (LIBRA)

आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। व्यापार में यदि लंबे समय से धन की समस्या आ रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी।

अपने किसी विदेश में रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।

वृश्चिक (SCORPIO) 

आज का दिन आपके लिए थोड़ा निराशाजनक हो सकता है, लेकिन आज आपको अपने मन की बात किसी से ज्यादा नहीं बतानी है। यदि आपको अपने व्यापार के लिए कोई नया आईडिया आए,

तो वह भी आज आपको अपने सहयोगियों को नहीं बताना है और उसे तुरंत आगे बढ़ाना होगा। यदि सेहत मे कोई गिरावट आती है, तो आप डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। नौकरी व व्यापार में जो आपके शत्रु है, आज वह भी आप की प्रशंसा करते नजर आएंगे। स

ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ हो सकता है। यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबे समय से रुका हुआ है, तो आज आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा। आप आज किसी नए बिजनेस में इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं,

तो उसके लिए भी आज दिन उत्तम रहेगा। आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके घर व व्यवसाय में पिछले कुछ दिनों से कोई तनाव चल रहा था, तो आज वह समाप्त होगा।

आपको अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ेगा, इसलिए सावधान रहें। आज आप किसी की भलाई उतनी ही करें, जितनी सही हो, नहीं तो लोग इसे आप का स्वार्थ समझने लगेंगे।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपका काफी व्यस्तता में व्यतीत होगा। आज आपको अपनी संतान के भविष्य की चिंता सता सकती हैं,

जिसके लिए आप यदि आज किसी से पैसे का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना करें, नहीं तो आपका यह धन फंस सकता है। यदि आज आप किसी यात्रा पर जाते हैं तो अपना और समान का ध्यान रखें

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!