आज का राशिफल, 10 August, 2022

आज का राशिफल, 10 August, 2022
Today’s Horoscope (10 August, 2022)

पढ़ें 10, अगस्त 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना।

अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। आज पूरा दिन उत्साह भरा रहेगा। संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिलने योग बन रहा है।

शाम को दोस्तों के साथ समय बिताकर आपको आनंद की अनुभति होगी। आज रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

वृष (TAURUS)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ होने का योग है। लवमेट के साथ रिश्ते मधुर होंगे।

आपका आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। आपके काम से अधिकारी वर्ग खुश होंगे। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। लम्बे समय से रुके कार्य पूरे होंगे।

मिथुन (GEMINI)

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्रता से किया गया काम सफल होगा। लवमेट के लिये आज का दिन बढ़िया है। आज आप कोई नया काम शुरू करने का प्लान बनायेंगे।

छोटे उद्योग वाले लोगों को आज अच्छा मुनाफा होने वाला है। आज आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी।

कर्क (CANCER)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। पैसों के मामले में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। कोई रुका हुआ काम आज पूरा होगा,

जिससे आप राहत महसूस करेंगे।
आज आप अपने खर्चों पर थोडा लगाम लगा के रखें। आपको अपनी आदतों में कुछ बदलाव करने की जरूरत है।

सिंह (LEO)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकलेगा। आज आपको जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा,

जिससे समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा। करोबार में आ रही सारी परेशानियां आज दूर होंगी।

कन्या (VIRGO)

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कारोबार को बढ़ाने के लिये आपको नये अवसर मिलेंगे। आज उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। आज आपके व्यापार में बढ़ोतरी होगी।

शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको कड़ी मेहनत करने की जरुरत है। माता आज अपके मन पसंद का खाना बनायेंगी, जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी।

तुला (LIBRA)

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका ध्यान पहले से रुके हुए कार्यों को पूरा करने में लगेगा। छात्रों का दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा।

आज कुछ लोग आपको पीछे रखने की भावना रखेंगे, इसलिए कोई भी फैसला सोच समझ कर लें। आज व्यापार में कोई बड़ा धन लाभ होने का योग बन रहा है।

वृश्चिक (SCORPIO)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसे कम समय में ही पूरा कर लेंगे। लेन-देन के लिये आज का दिन अच्छा है।

स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिलेगी। जीवन में लोगों का सहयोग बना रहेगा। आज सब कुछ आपके मन मुताबिक होगा।

धनु (SAGITTARIUS)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। किसी समारोह में आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा।

आज ऑफिस में साथ काम करने वाले मददगार रहेंगे। आज बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।

मकर (CAPRICORN)

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। जो लोग अविवाहित हैं उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। लवमेटस भी आज अपने साथी के बारे में घर पर बता सकते है।

छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। दवा व्यापारियों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होगा।

कुंभ (AQUARIUS)

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कारोबारियों को लाभ होगा। करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। अगर आप किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह आज पूरा हो जाएगा।

आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपकी सभी समस्याएं दूर होगी ।

मीन (PISCES)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके मन में किसी बात को लेकर उत्साह बना रहेगा। आप अपने आत्मविश्वास और बढे हुए मनोबल से कार्यों को पूरा करने से सफल होंगे।

दिनभर की व्यस्तता के कारण आपकी थकान महसूस करेंगे। बच्चे आज आपको ख़ुशी की वजह देंगे ।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!