आज का राशिफल, 09 August, 2022

आज का राशिफल, 09 August, 2022

Today’s Horoscope (09 August, 2022)

पढ़ें 09, अगस्त 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने पारिवारिक खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जिसके कारण आपको मानसिक तनाव होगा।

ग्रहस्थ जीवन में आज आपको एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा। परिवार में यदि आज आपको कोई भला बुरा कहे, तो उसे नजरअंदाज नहीं करें, नहीं तो रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। विद्यार्थी यदि किसी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं, तो उनको एकाग्रता से कार्य करना होगा। यदि आज आप स्थान परिवर्तन करने की सोच रहे थे, तो आज आपकी यह योजना सफल हो सकती है। उलझनों के बावजूद भी आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी, जिससे आपके व्यवसाय में लाभ प्राप्ति के अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके रोजगार में परिवर्तन लेकर आएगा। नौकरी कर रहे लोगों को आज ऑफिस में समय पर कार्य पूरा करने पर सीनियर से शाबाशी मिल सकती हैं।

आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और बाहर के खान-पान में संयम बनाए रखें, नहीं तो आपको भी कोई पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। कार्य क्षेत्र में आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी।

भाइयों की मदद से आपके घर के अधूरे पड़े हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। यदि आप अपने व्यापार की किसी डील को फाइनल करेंगे, तो वह भविष्य में आपको भरपूर लाभ देगी।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। कार्य क्षेत्र में भी आज आपके अधिकारी आपके कार्यों में कुछ रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं।

परिवार में भाई व बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज आपके किसी संबंधी की वजह से समाप्त होगी। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते है।

कन्या (VIRGO) 

आज का दिन आपको मान सम्मान दिलाएगा। आज आपके नेतृत्व में जो भी कार्य होगा, उसमें आपको सफलता मिलेगी। वेतन वृद्धि के भी योग बनते दिख रहे हैं।

बिजनेस में बढ़ती हुई प्रोग्रेस को देखकर आज आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपके आस पड़ोस में आपका किसी से कोई वाद विवाद हो सकता है, लेकिन आपको उसमें अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज यदि आप अपने व्यापार में किसी नए प्रोजेक्ट को शुरू करेंगे, तो वह आपको भविष्य में बड़ा लाभ देगा। विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

यदि आज आपकी माता जी को कोई आखों से संबंधित रोग है तो उनके कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है। यदि आपका कोई पुराना कर्जा है, तो आज आप उससे मुक्ति पा सकते हैं।

वृश्चिक (SCORPIO) 

आज का दिन आपको राजनीति की दिशा में सफलता दिलाएगा। आज कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। परिवार के छोटे बच्चों के साथ आज आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी।

कार्य क्षेत्र में आज दिनभर लाभ के कई अवसर हाथ आएंगे। यदि बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं, तो किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

धनु (SAGITTARIUS) 

आज का दिन आपके लिए जोखिम भरा रहेगा। बिजनेस में कोई भी फैसला सोच समझ कर लें वरना नुकसान हो सकता है। आज आपको अपने किसी रिश्तेदार के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है।

आज आप अपने किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला चल रहा है, तो उसमें आज आपको विवादों में फंसना पड़ सकता है।

यदि आपने साझेदारी में कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह व्यापार आज आपको भरपूर लाभ देगा। संतान के भविष्य से संबंधित आज कोई फैसला ले सकते हैं।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अपने व्यापार मे आज आपको अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में आज कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है,

इसलिए अपने खान-पान पर नियंत्रण रखे। घर परिवार के किसी सदस्य से संबंधित आज किसी निर्णय को लेने वाले हैं, तो जल्दबाजी में बिल्कुल ना लें।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। विद्यार्थियों को अपने सहयोगियों का साथ मिलेगा। आज कोई कार्य शुरू करेंगे, तो उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

यदि आज आप किसी को धन उधार देने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना दें क्योंकि उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!