आज का राशिफल, 11 August, 2022

आज का राशिफल, 11 August, 2022

Today’s Horoscope (11 August, 2022)

पढ़ें 11, अगस्त 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके कुछ नए संबंधों से आपका भाग्य चमकेगा। आप अपने मित्रों के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

नौकरी मे आज आपकी किसी बड़े अधिकारी से आपकी अनबन हो सकती है, जिसमे आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो आपको कोई भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने व्यापार में कुछ नई योजनाओं की ओर ध्यान लगाएंगे,

जिनसे आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है। आज आप किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपको आपके व्यापार में कम लाभ देने वाला रहेगा। आज आपके सामाजिक संबंध लाभदायक रहेंगे। अपने बिजनेस में कुछ नई योजनाओं पर ध्यान लगाएंगे।

संतान को उत्तम कार्य करते देख आज मन में प्रसन्नता होगी। यदि विद्यार्थी किसी नए कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, तो आज उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप अपने काम में ही मस्त रहेंगे और किसी की कोई परवाह नहीं करेंगे। आज आपको किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान नहीं देना है और

आपको अपने काम करते रहना है, तभी आप आगे चलकर सफलता प्राप्त करेंगे। आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है। आज आपको व्यापार में किसी डील के फाइनल ना होने से निराशा हाथ लगेगी।

आज आपका पारिवारिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। यदि आप किसी व्यक्ति से आज लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना करें क्योंकि यह धन आपको वापस मिलना मुश्किल होगा।

कन्या (VIRGO) 

आज का दिन आपके लिए उतम लाभदायक रहेग। आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। परिवार में आज कुछ तनाव हो सकता है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे।

नौकरी कर रहे लोगों को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती हैं। विवाह योग्य लोगों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का रहेगा। संतान यदि विदेश में पढ़ाई करना ना चाहती हैं, तो आज आप दाखिला दिलवा सकते हैं।

जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों के साथ व सलाह की आवश्यकता होगी जिससे परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकेंगे।

वृश्चिक (SCORPIO) 

आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने का रहेगा। किसी सरकारी संस्था से भी आज दूरगामी लाभ मिल सकता है। परिवार में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो आज किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से समाप्त होगा।

माता-पिता के आशीर्वाद से किया गया कार्य आपको भरपूर लाभ देगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई अचानक शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

धनु (SAGITTARIUS) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे, जिसमें आप कामयाब रहेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आप अपने किसी मित्र के लिए कुछ पैसों का इंतजाम कर सकते हैं। सामाजिक कार्य में भी आज आप बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आपको बिजनेस में एक के बाद एक नई डील फाइनल होगी। इस कारण आपको धन लाभ हो सकता है।

आज आपके स्वास्थ्य में भी कुछ गिरावट देखने को मिल रही है। यदि आपको कोई रोग परेशान कर रहा है, तो उसके कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है, इसलिए यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहेगा। आज आपकी सभी आवश्यकताओं की पूर्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा। यदि आपके ऊपर कोई पुराना कर्जा है, तो उसे उतारने की पूरी कोशिश करेंगे।

नौकरी में आप किसी महिला मित्र के सहयोग से लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन आज आप संतान के ऊपर भी कुछ धन व्यय करेगे, लेकिन इसके परिणाम सुखद नहीं होंगे, जिससे मन थोड़ा परेशान रहेगा।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। संतान से जुड़ी यदि कोई समस्या थी, तो वह अपने आप ही सुलझ जाएगी। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया है,

तो वह सफलता प्राप्त करेंगे। आज आपके कुछ शत्रु आपका बनता हुआ काम बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे। बहन के विवाह में आ रही बाधा आज किसी परिजन की मदद से दूर होगी।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!