आज का राशिफल, 22 July, 2022

आज का राशिफल, 22 July, 2022

Today’s Horoscope (22 July, 2022)

पढ़ें 22, जुलाई 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है। जीवनसाथी आपको कोई ख़ूबसूरत तोहफा दे सकता है।

इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। ऑफिस में आज आपकी परफॉरमेंस देखकर बॉस आपकी पदोन्नति पर विचार कर सकते हैं।

वृष (TAURUS)

आज का दिन अनुकूल रहेगा। अगर आज समझदारी से काम करेंगे तो आपको फायदा जरूर होने वाला है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है।

आज का दिन समझ-बूझकर कदम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आवश्यकता न हो।

मिथुन (GEMINI)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अगर आज कहीं यात्रा पर जा रहे है तो फायदा होने वाला है आज आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा।

अगर आज कोई नया मकान खरीदना चाह रहे हैं तो आज का दिन आपके लिये शुभ है। आज दूर का कोई रिश्तेदार आपसे मिलने घर आ सकता है। रुके हुये सभी कार्य पूरे हो जायेंगे।

कर्क (CANCER)

आज का दिन नई सौगात लेकर आयेगा। कारोबार में वृद्धि के लिये आज का दिन शुभ है। जो लोग पयर्टन के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलने वाला है।

आज आप काम के प्रति सचेत रहें कोई विरोधी आपके व्यापार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। छात्रों को आज प्रोजेक्ट पूरा करने में बड़ी बहन का सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह (LEO)

आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। आज कोई व्यक्ति आपके करियर के लिए खास हो सकता है। सही दिशा में मेहनत करेंगे जिससे ज्यादा काम निपटा लेंगे।

किसी नये व्यापार में माता-पिता की राय कारगर साबित होने वाली है। दूसरे शहर में रहकर शिक्षा ग्रहण रहे छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है।

कन्या (VIRGO)  

आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। कारोबार में कुछ ऐसी बाते सामने आएंगी जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। किसी नये काम की शुरूआत करना आपके लिये फायदेमंद रहेगा।

धनलाभ के नये आसार बनेंगें। इंजीनियर्स के लिये आज का दिन अच्छा है। कॉलेज से आपको टीचिंग के लिये ऑफर मिलने वाला है।

तुला (LIBRA)

आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। बिजनेस मे बढ़ोत्तरी के लिये आज आपके दिमाग में जो भी उपाय आयेगा वो कारगर साबित होगा। जमीन से जुड़ा कोई बड़ा मामला सुलझ जायेगा।

आज ऑफिस के कार्यों से लाभ होने की सम्भावना बन रही है। करियर में आज कुछ अच्छे बदलाव होने वाले हैं। जिससे मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी।

वृश्चिक (SCORPIO) 

प्रॉपर्टी डीलर के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। अचानक धनलाभ के योग हैं। महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है जिससे मन प्रसन्न हो जायेगा।

परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। बच्चे पिता से किसी प्रकार की जिद कर सकते है। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा होगा।

धनु (SAGITTARIUS) 

आज का दिन आपके लिये अच्छा रहने वाला है। आज आप दूसरों को अपनी बातों से आकर्षित कर लेंगे। कोई रुका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा हो जायेगा।

छात्रों को आज प्रतियोगी परीक्षा से संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। विरोधी पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। पहले किये गये कार्यो में साकारात्मक परिणाम आज आपको मिलेग। आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें।

आज आपको तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। कारोबारी अपनी प्लानिंग गुप्त रखेंगे तो सफलता जरूर हासिल होंगी। आज किसी काम में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें,

इससे आप नुकसान से बचे रहेंगे। आज शाम को बच्चों के साथ खेलने से मानसिक तनाव कम होगा। खर्च बढ़ सकता है।

मीन (PISCES)

आपकी सेहत पहले से बेहतर होगी। आज आज आपको कुछ अप्रत्याशित धन प्राप्त होने वाला है, जिसका इंतजार आप लम्बे समय से कर रहे थे।

दोस्तों के साथ हंसी-मजाक होगा साथ ही बीच में किसी बात को लेकर मतभेद भी हो सकता है। आज खुद को व्यर्थ के कामों से दूर रखें, वरना आपका अधिक समय फिजूल के कामों में निकल जायेगा

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!