आज का राशिफल, 07 August, 2022

आज का राशिफल, 07 August, 2022
Today’s Horoscope (07 August, 2022)

पढ़ें 07, अगस्त 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।
मेष (ARIES)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने जीवन साथी से कोई तनाव मिल सकता है।
आपके द्वारा शुरू किए गए कार्य में सफलता मिलेगी, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साझेदारी में यदि आपने कोई व्यापार किया हुआ है, तो उसमें आज आपको सफलता मिलेगी।

वृष (TAURUS)
आज का दिन आप के व्यापारिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। व्यस्तता के चलते आज आप अपने लव लाइफ में कुछ दूरियां बना सकते हैं।
आज आपको भी कुछ अप्रिय व्यक्तियों के मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है।

मिथुन (GEMINI)
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। विद्यार्थियों को मनचाहे क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा। आज यदि आप किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं,
तो आपको सावधान रहना होगा। आज आपको लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आज रुका हुआ कार्य पूरा होने से मन प्रसन्न होगा।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए मनमाफिक परिणाम लेकर आएगा। यदि आज आप कोई मकान या वाहन खरीदने की इच्छा करते हैं, तो आपके प्रयासों को सफलता मिलेगी।

किसी व्यक्ति से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

सिंह (LEO)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। व्यवसाय क्षेत्र में आज आपकी वाणी आपको मान सम्मान दिलाएगी।

विद्यार्थियों को शिक्षा व प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी। पारिवारिक खर्चों पर नियंत्रण की आवश्यकता है, नहीं तो भविष्य में आप के ऊपर आर्थिक स्थिति का संकट मंडरा सकता है।

कन्या (VIRGO)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रुप से फलदायक रहेगा। संतान पक्ष से आज आपको कोई संतोषजनक समाचार सुनने को मिल सकता है।
मित्रों के सहयोग से आज आपके कई सरकारी कार्य पूरे होंगे। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो उसमें आपको जीत मिल सकती हैं।

तुला (LIBRA)
आज आपके चारों ओर का सुखद वातावरण बना रहेगा। व्यापार में आज आपके मन मुताबिक परिणाम आएंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।
आज आपको मित्रों के साथ पास दूर की यात्रा पर जाने को मिलेगा। धन के लेनदेन की कोई बड़ी समस्या यदि चल रही थी, तो वह आज समाप्त होगी।

वृश्चिक (SCORPIO)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। विद्यार्थियों को भविष्य के संदर्भ में आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
आज आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे। आज आपको अपने किसी परिजन के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है।

धनु (SAGITTARIUS)
आज का दिन आपकी व्यावसायिक उन्नति का दिन रहेगा। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

व्यवसायिक क्षेत्र में आपकी उन्नति देखकर आज आपके शत्रु आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे, लेकिन फिर भी आप कौन से सतर्क रहना होगा।

मकर (CAPRICORN)
आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र में नई ऊर्जा लेकर आएगा। आज आपको आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होते नजर आएंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

आपको अपने माता-पिता की सेहत के प्रति सावधान रहना होगा आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, इसमें आपको कुछ खर्चा करना पड़ेगा।

कुंभ (AQUARIUS)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आयेगा। यदि नौकरी कर रहे जातक अपने रोजगार में बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है, लेकिन सावधानी रखे। व्यापार में आज आपको किसी मित्र के कारण भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

मीन (PISCES)
आज का दिन आपके लिए कुछ संतान से संबंधित चिंताएं लेकर आएगा। यदि आप अपने किसी परिजन से धन का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना करें क्योंकि इससे आपके संबंधों में दरार पड़ सकती हैं।
विद्यार्थियों को परिक्षा मे सफलता पाने के लिए एकाग्रता से प्रयास करने होंगे। आज आप अपने पिताजी के मार्गदर्शन मे जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी.

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!